फिट इंडिया पलॉगिंग रन का आयोजन…1000 से अधिक लोग लगाएंगे दौड़…शहर की सड़कों को करेंगे प्लास्टिक मुक्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ,nagar nigam,bilaspur,chhattisgarhबिलासपुर—2 अक्टूबर महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने ‘फिट इंडिया प्लाॅगिंग रन‘‘ कार्यक्रम का आयोजन का फैसला किया है। निगम का दावा है कि कार्यक्रम में लगभग एक हजार से अधिक लोग शिरकत करेंगे। सभी लोग शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर प्लास्टिक इकट्ठा कर लोगों प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश देंगे । एक हजार से अधिक लोग सुबह 8 बजे स्थानीय पुलिस ग्राउंड से दौड़ते हुए शहर के अलग-अलग मार्ग से गुजरेंगे। इस दौरान दौड़ में शामिल लोग मार्गों से प्लास्टिक एकत्रित करेंगे। इस दौरान प्लागिंग रथ भी निकाली जाएगी।
                राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर देश भर में प्लास्टिक प्रतिबंध किया जा रहा है। पर्यावरण और जनजीवन के लिए हानिकारक प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने देश में विशेष अभियान शुरू किया गया है। निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर बिलासपुर स्मार्ट सिटी और नगर पालिक निगम बिलासपुर ने संयुक्त रूप से जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगा।
            ‘‘फिट इंडिया प्लाॅगिंग रन‘‘ सुबह  8 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में करीब एक हजार से अधिक लोगों के शिरकत करने का अनुमान है। दौड़ कार्यक्रम में शामिल सभी लोग लोग टीम बनाकर शहर के अलग-अलग मार्गों में दौड़ लगाएंगे। मार्म में मिलने वाली प्लास्टिक को एकत्रित करेंगे। कार्यक्रम में शहरी स्कूल, कालेज छात्र-छात्राओं के अलावा, एनजीओ, बैंकिंग संगठन, आर्ट आफ लिविंग और कई स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ निगम कर्मी, स्मार्ट सिटी की टीम शामिल होगी।
                 निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान में शिरकत करने को कहा है। पाण्डेय ने बताया कि जन सहयोग से शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।
close