बिलासपुर-संभागीय कोविड अस्पताल से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए तीन कोरोना मरीज

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।संभाग स्तरीय कोविड -19 चिकित्सालय बिलासपुर को अपने प्रारंभिक अवस्था में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। राज्य सरकार का पहला कोविड हॉस्पिटल है जहां से तीन कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं।कोविड अस्पताल की प्रभारी डॉ. मधुलिका सिंह ठाकुर ने बताया कि आज तीन मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। इनमें दो पुरुष तथा एक महिला हैं। ये 15 मई को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती हुए थे। इन तीनों मरीजों का स्वाब सैंपल दो बार 24 घंटे के अंतराल में निगेटिव आया, जिसके पश्चात् उन्हें अस्पताल से आज दोपहर दो बजे डिस्चार्ज किया गया। ये सभी जांजगीर-चाम्पा के रहने वाले हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जांजगीर चाम्पा को निर्देशित किया गया है कि वे मरीजों को 14 दिन के लिए क्वारांटीन पर रखें। तीनों मरीज स्वस्थ एवं प्रसन्न थे तथा उन्होंने सभी का आभार जताया। डॉ. ठाकुर ने कहा कि इस सफलता में जिला प्रशासन, नगर-निगम तथा अस्तपाल के स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अस्पताल में आज कोरबा के 7 तथा ग्राम अमने, कोटा के एक मरीज को भर्ती किया गया है। इस समय संभागीय कोविड अस्पताल में 18 मरीजों का उपचार चल रहा है।सीजीवालडॉटकॉम NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close