मुख्यमंत्री का रोड शो..विशाल सभा को करेंगे संबोधित..17 दिसम्बर को होगा कार्यक्रम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— चुनावी बिगुल बज चुकी है। प्रत्याशी घर घर पहुंचकर वोटरों को लुभाना भी शुरू कर दिया है। भाजपा,कांग्रेस समेत निर्दलीय प्रत्याशी घर घर पहुंचकर अपने पक्ष में वोट डालने की विनती कर रहे हैं। कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी महामंत्री अटल श्रीवास्तव, विधायक शैलेष पाण्डेय प्रत्याशियों के समर्थन में वार्ड का भ्रमण करना शुरू कर दिया है। भाजपा के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भी पार्टी प्रत्याशियों के लिए जनता से अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में जानकारी मिली है कि कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही नगर निगम बिलासपुर में रोड शो कर जनता से आशीर्वाद भी मांगेगे।

.

                           सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगर निगम बिलासपुर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री पंथी में एक विशाल सभा को भी संबोधित कर सकते हैं। जानकारी को यदि सही माने तो तो मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करने के बाद बिलासपुर निगम निगम क्षेत्र में प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करेंगे।

               सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पंथी में सभा के बाद मोपका पहुंचेंगे। इसके बाद पार्टी प्रत्याशियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ मुख्य मार्ग से रोड शो करेंगे। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल का प्रयास रहेगा कि  ज्यादा से ज्यादा वार्ड को कव्हर किया जाए।

                               फिलहाल यह जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। सीएम का रोड शो का काफिला किस मार्ग से गुजरेगा। फिलहाल रूट का निर्धारिण नहीं हो सका है। लेकिन पार्टी के अन्दर चार्ट बनना शुरू हो गया है कि प्रमुख स्थानों पर सीएम का रोड शो कार्यक्रम किया जाए। जानकारी के अनुसार सीएम भूपेश बघेल 17 दिसम्बर को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे।

close