मैजिक ठग का पर्दाफाश…हिरासत में मास्टर माइंड

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20150820-WA0023बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस ने मैजिक पेन से ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर लिया है। सरगाना को पश्चिमी बंगाल कलकता से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के अन्य साथी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       गिरफ्तार आरोपी पश्चिम बंगाल कोलकाता निवासी सुनील कुमार अग्रवाल पिता मदन लाल अग्रवाल कपडे का व्यावसाय करता था। घाटे में जाने से वह मैजिक पेन से ठगी का काम करने लगा। इसमें उसका सहयोग राजेश कुमार चौधरी, उमेश कुमार और मनोज सोनकर ने दिया।

               मालूम हो कि गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार अग्रवाल उमेश कुमार और मनोज सोनकर के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से ग्राहक से ब्लैंक चेक पर व्यवसाय और स्कीम का झांसा देकर 470 रूपए का हस्ताक्षर वाला चेक लेते थे। बाद में मैजिक पेन की सहायता से दर्ज राशि को मिटाकर लाखों रूपए का न्यारा व्यारा करते थे। 14 जुलाई को सुनील कुमार अग्रवाल ने गीतांजलि कंस्ट्रक्शन के मालिक एस.आर.साहू को निशाना बनाया। आरोपियों ने एक स्कीम के तहत साहू से 470 रूपए का चेक मांगा। जिसे आरोपियों खुद भरा। बाद में दर्ज राशि को लाइटर के सहारे मिटाकर 8 लाख रूपए से अधिक राशि दर्ज कर ओरिंयटल बैंक से आहरण भी कर लिया। अकांउट से आहरण करने की जानकारी पुलिस को देते हुए साहू ने एक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन के बाद कोलकोता से मास्टर माइंड सुनील कुमार अग्रवाल को स्थानीय पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसकी साथी अभी भी गिरफ्त से दूर है।

close