रायपुर मे हुआ नेशनल फेंसिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ

Shri Mi
2 Min Read

khel_fencing_file♦देश भर के प्रतिभागी होंगे शामिल
♦तलवारबाजी देखने के साथ ही सिखने का भी मिलेगा मौका
रायपुर।खेल और युवा कल्याण मंत्री भईया लाल राजवाड़े ने बुधवार को सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय 27वीं सीनियर राष्ट्रीय फेंसिंग (तलवारबाजी) चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसका आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित देश के बहुत से राज्य के पुरूष और महिला वर्ग के प्रतिभागी अपने कला कौशल का प्रदर्शन करेंगे।खेल मंत्री राजवाड़े ने महिला और पुरूष वर्ग के विजेता को प्रथम पुरस्कार 50 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 30 हजार रूपए और तीसरा पुरस्कार बीस हजार रूपए देने की घोषणा की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के तलवार बाजों ने तलवारबाजी का प्रदर्शन किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                      इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कमल चन्द्र भंज देव और खेल एवं युवा कल्याण के सचिव सोनमणि बोरा विशेष रूप से मौजूद रहे।राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने नित नए उपाए किए जा रहे हैं।इस प्रतियोगिता में तलवारबाजी देखने का अवसर मिलेगा। यहां के लोगों को तलवारबाजी देखने के साथ ही सिखने का भी मौका मिलेगा।

                                               खेल मंत्री ने कहा कि खेल को नियमों और विधियों का पालन करते हुए खेल भावना से खेलना चाहिए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close