विघ्नहर्ता के दरबार में कलेक्टर ने टेका मत्था

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

20160906_205703बिलासपुर— रेलवे कालोनी स्थित सुमुख गणेश मंदिर में आज कलेक्टर अन्बलगन पी.दर्शन कर जिले की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।  कलेक्टर ने बताया कि वे हमेशा मंदिर पहुंचकर प्रथम पूज्य का आशीर्वाद लेते हैं। ऐसी मान्यता है कि गणेश उत्सव के समय सुमुख गणेश मंदिर पहुंचने वाले सभी भक्तों की मनोकमना पूरी होती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                मंगलवार को गणेश उत्सव का तीसरा दिन है। श्रीसुमुख गणेश मंदिर में चतुर्थी पूजा तीन दिन की मनायी जाती है। प्रत्येक दिन विघ्नहर्ता का अलग अलग अंदाज में श्रृंगार किया जाता है। तीसरे दिन गणपति हवन ,रुद्रा अभिषेक ,महादीपाराधना होगी। शाम को सात से 9 बजे के बीच श्रीसुमुख गणेश जी की मूषक वाहन में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। भक्तोजन दर्शन के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

                        मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि यहाँ हर महीने संकटहर चतुर्थी को विशेष पूजा अर्चना अभिषेक किया जाता है। श्रद्धालु अपने  गोत्र, नक्षत्र, राशि, नाम से राशि भेटकर पूजा करवा सकते है। पुजारी ने बताया कि इस वर्ष मंदिर में गणेश जी की नव प्राण प्रतिष्ठा की गयी है। मंदिर को भक्तो के सहयोग से नव स्वरूप दिया गया है।

                           गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन कलेक्टर पी अम्बलंग ने भी दर्शन किया। उन्होने बताया कि भगवान के शरण में आने का अवसर जब भी मिलता है मैं चूकता नहीं हूं। वे अक्सर विघ्नहर्ता का दर्शन करने आते हैं। इस बीच कलेक्टर ने पुजारी और मंदिर के अन्य सदस्यों से भी बातचती की।

close