शराब पीने गया फिर नहीं लौटा…पूनाराम की हुई बेरहमी से हत्या

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170622-WA0001बिलासपुर।लिंक रोड नम्बर दो के पास स्थित वसुन्धरा नगर शराब दुकान के पास एक अधेड़ की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। लाश खून से लथपथ और जगह जगह चोट के निशान हैं ।खबर मिलते ही सुबह सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मरने वाले की उम्र करीब 50 साल बतायी जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   सिविल लाइन थाने को सूचना मिली कि लिंक रोड़ नम्बर दो सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास वसुन्धरा नगर में किसी की लाश पड़ी है। खबर मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गयी। लाश शराब भट्ठी के पास मिली है। प्रारम्भिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने बताया कि अधेड़ का नाम पूनाराम बंजारे है।

                 खबर लिखे जाने तक पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर रही थी। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार मृतक पूनाराम बंजारे मिनी बस्ती जरहाभाठा का रहने वाला है। एक दिन पहले बीती रात को करीब 8 बजे शराब लेने घर से निकला था। लेकिन देर रात्रि तक घर नहीं पहुंचा। सुबह उसकी लाश शराब भट्ठी  बाउंड्रीवाल के पास मिली।

                पुलिस के अनुसार पूनाराम के शरीर जगह-जगह चोट के निशान हैं। प्रारम्भिक जांच पड़ताल के अनुसार मृतक पूनाराम और अन्य लोगों में मारपीट की पुष्टी होती है। क्योंकि पूनाराम बंजारे के शरीर पर जगह जगह गहरे चोट के निशान हैं। सिर में भी चोट के निशान हैं। किसी ने उसे पत्थर और डंडे से पीटा है। खून काफी बह गया है। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हुई गयी। पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए शव को भेजा जाएगा। परिजनों से भी पूछताछ होगी। इसके बाद मौत के कारण की वास्तविक जानकारी मिल सकेगी।

close