बिलासपुर– सूर्य उपासना का छठ महापर्व में आज महिला भक्तों ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। सभी लोगों ने अरपा की महाआरती की। माता अरपा और भगवान सूर्य से सुख शांति समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। परिवार,समाज नगर और प्रदेश के विकास के लिए आशीर्वाद लिया। आज महाआरती में कांग्रेस नेता अटल श्रीवा्स्तव,नरेन्द्र बोलर समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
अरपा छठ घाट पर आज डूबते सूरज को अर्घ्य दिया गया। भारी सुरक्षा और सजगता के बीच लोगों ने अरपा की आरधना की। छठ पर्व मूलरूप से सूर्य आराधना का पर्व है। हिन्दू धर्म में इस पर्व को विशेष हैसियत प्राप्त है। छठ में सूर्य के साथ उनकी दोनो शक्तियों की आराधना की जाती है। प्रातःकाल में सूर्य की पहली किरण और सांयकाल में सूर्य की अंतिम किरण को अर्ध्र्य देकर नमन किया जाता है।