रामानुजगंज ( पृथ्वीलाल केशरी )। नगर के लरंगसाय चौक पर यातायात पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु गुप्ता ने किया। यातायात पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ आइजी हिमांशु गुप्ता ने फीता काटकर किया। आगामी विधानसभा चुनाव में चुस्त-दुरूस्त पुलिस व्यवस्था तथा यातायात व परिवहन से संबंधित पुलिस की गतिविधियों का संचालन अब इस सहायता केंद्र से हो सकेगा। कार्यक्रम में कलेक्टर एच.एल. नायक,एस.पी. टी.आर.कोशिमा,एएसपी पंकज शुक्ला,एसडीओपी नितेश कुमार गौतम,थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह,एएसआई अमित सिंह बघेल सहित जनप्रतिनिधि एवम नागरिक गण मौजूद थे।
Join Our WhatsApp Group Join Now