सरेआम घर के सामने आरोपी ने महिला के पहने हुए कपड़ा फाड़े..बेटी को पीटा ..पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Editor
2 Min Read

बिलासपुर—–महिला पर गंदी नीयत रखने और सरेआम कपड़ा फाड़े जाने के आरोप में आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार किया है। महिला की शिकायत पर आरोपी को पकड़कर पूछताछ के बाद आईपीसी की धारा 354 (ख), 294, 323,324 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  सिविल लाइन थाना क्षेत्र राजेन्द्र निवासी महिला से छेड़छाड़ और कपड़ा फाड़े जाने की रिपोर्ट पर आरोपी प्रभाकर ठाकरे को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि 26 अक्टूबर की सुबह घर के सामने कपड़ा फैला रही थी। इसी दौरान प्रभाकर ठाकरे पिता सुधाकर राव ठाकरे उसके पास आकर गंदी हरकत और इशारे करने लगा। विरोध करने पर उसने गाली गलौच शुरू कर दिया।

               महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि इसी दौरान उसने पहने हुए कपड़ों को फाड़ दिया। बीच बचाव करने उसके 11 साल की बेटी पहुंच गयी। प्रभाकर ठाकरे ने उसके साथ भी अभद्र और अश्लील व्यवहार किया..साथ ही हाथापायी भी की।

                    सिविल लाइन पुलिस ने मामले को तत्काल गंभीरता से लेते हुए वस्तुस्थिति की जानकारी आलाधिकारियों की दी। चन्द घटों के अन्दर प्रभाकर ठाकरे के घर पहुंच गयी। इस दौरान प्रभाकर ठाकरे पुलिस से बचने का प्रयास भी किया। लेकिन घेराबन्दी के बाद उसे धर दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी को विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

close