सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना पड़ा महंगा..4 लोग पकड़ाए..सरकण्डा पुलिस की कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— पुलिस कप्तान के निर्देश पर शराबियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सरकण्डा पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते चार असामाजिक तत्वों के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         सरकण्डा से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर को पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि कुछ असामाजिक तत्व जगह-जगह खुलेआम सार्वजनिक स्थल पर शराब का सेवन कर रहे हैं। साथ ही आते जाते लोगों को परेशान भी कर रहे है।

               खबर मिलते ही सरकण्डा पुलिस के जवानों ने जगह जगह पहुंचकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की। अटल आवास और अशोकनगर में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

               पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम नवीन राव ऊर्फ गोलू, पंकज सोनी, सौरभ गौरहा और राजाराम साहू है। चारों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36 च एलसीजी के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

close