सुशांत समर्थकों ने घेरा कार्यालय…कहा ब्राम्हणों की हुई अनदेखी..निर्दलीय लड़ें चुनाव..तन मन धन से करेंगे काम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर– पाटन,मरवाही और अन्य जगह के बाद अब बेलतरा में भी भाजपा प्रत्याशी को लेकर घमासान शुरू हो गया है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के युवा कार्यकर्ता और आमजन ने बेलतरा विधानसभा से सुशांत शुक्ला से चुनाव लड़ने की मांग की है। सीपत चौक स्थित सुशांत शुक्ला के कार्यालय के सामने भाजपा के युवा कार्यकर्ता और मतदाताओं ने सुशांत शुक्ला के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर कर निर्दलीय चुनाव लड़ने को कहा है।
             पाटन,मरवाही अन्य जगहों के बाद अब बेलतरा में भी प्रत्याशी को लेकर घमासान शुरू हो गया है। बेलतरा के युवा भाजपा नेताओं ने विधानसभा क्षेत्र से सुशांत शुक्ला को टिकट दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। आज बेलतरा विधानसभा के करीब 500 से अधिक संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने सुशांत शुक्ला के कार्यालय का समर्थन में घेराव किया।  युवा कार्यकर्ता और मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं पर युवाओं के साथ छल करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेलतरा से रजनीश सिंह की जगह सुशांत शुक्ला को टिकट दिया जाना चाहिए था।
                        प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि सुशांत शुक्ला के साथ अन्याय हुआ है। जबकि बेलतरा विधानसभा से युवा कार्यकर्ताओं ने शुक्ला को टिकट दिए जाने की मांग की थी। लेकिन बड़े नेताओं ने अन्याय कर बेलतरावासियों के साथ विश्वासघात किया है। यह जानते हुए भी कि सुशांत शुक्ला ना केवल भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हैं। बल्कि आंध्रप्रदेश भाजयुमो प्रभारी भी हैं। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में नारेबाजी करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि सुशांत शुक्ला बेलतरा से निर्दलीय चुनाव लड़ें।
                                               प्रदर्शनकारियों को गहरी निराशा तब हुई जब  मालूम हुआ कि सुशांत प्रदेश से बाहर आंध्रप्रदेश में भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने गए हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सुशांत शुक्ला निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं तो चुनाव अभियान में धन की कमी आने दी जाएगी। बेलतरा का एक एक युवा कार्यकर्ता तन,मन,धन से ना केवल काम करेगा। बल्कि विजय पताका भी लहराएा।
                 नाराज कार्यकर्ताओं ने एलान किया कि जब तक सुशांत शुक्ला निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं होते हैं। कार्यालय के सामने से नहीं हटेंगे। मामले की जानकारी लगते ही आंध्रप्रदेश से मोबाइल पर कार्यकर्ताओं को समझाया कि हम सब भाजपा के सिपाही हैं। मिलकर पार्टी के लिए काम करना है। प्रत्याशी को ना केवल जिताना है। बल्कि प्रदेश में चौथी बार सरकार भी बनाना है। मेरा संघर्ष बेलतरा विधानसभा के लोगों के लिए निरंतर रहेगा। तब कहीं जाकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन खत्म किया।
close