सेवा दिवस पर यूथ कांग्रेस नेताओं ने किया रक्तदान..तनमीत ने कहा..राहुल के संदेश को हम मिलकर करेंगे साकार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 
बिलासपुर— एनएसयूआई नेताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया। युवा नेताओं ने जरूरत मंदों के लिएमगरपारा में शिविर का आयोजन कर एकता ब्लड बैंक को रक्तदान किया। युवा नेताओं ने गरीबों के बीच पहुंचकर मास्क,सेनेटाइजर और खाद्य सामाग्री का वितरण भी किया।
 
               कांग्रेस पार्टी के यूथ विंग एनएसयूआई के नेताओं ने भी राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया। जरूरत मंदों के बीच खाद्य सामाग्री समेत मास्क सेनेटाइजर और फल का वितरण किया।
 
            इसके अलावा यूथ नेताओं ने मगरपारा में रक्तदान शिविर का आयोजन कर एकता ब्लड बैंक में 35 यूनिट रक्तदान भी किया। रक्तदान कार्यक्रम में यूथ नेताओं के अलावा अन्य जनसामान्य लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिला नेत्रियों ने भी हिस्सा लिया। 
  
          रक्तदान के बाद यूथ नेताओं ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय नेता ने हमें गरीबों की मदद का संदेश दिया है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश के लिए बलिदान किया है। इस बात को देश अच्छी तरह से जानता है। राहुल गांधी ने इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए कार्यकर्ताओं को गरीबों की मदद का संदेश दिया है। हमने उनके संदेश पर खरा उतरने का प्रयास किया है। इस प्रकार के कार्यक्रम एनएसयूआई हमेशा आयोजित करता रहेगा।
 
                          एनएसयूआई जिलाध्यक्ष तनमीत छाबड़ा ने बताया कि लॉकडाउन के बाद देश का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस समय हमें एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। एकजुट होकर देश के विकास में सबको योगदान देना होगा। तनमीत ने बताया कि हम लोगों ने फैसला किया है कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहना चाहिए। हमने राहुल गांधी के जन्मदिन पर संकल्प लिया है कि किसी को रक्त के लिए भटकना नहीं पड़े। हम जरूरत मंदों के काम आ सके..हमारा सौभाग्य होगा। अभी संगठन के पास 228 युवाओं की वेटिंग लिस्ट उपलब्ध है। ज़रूरत पढ़ने पर कार्यकर्ता सीधे रक्तदान करने पहुंच जाएंगे।
 
               रक्तदान कार्यक्रम में प्रदेश सचिव लक्की  मिश्रा,प्रदेश सह सचिव अर्पित केशरवानी कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत सिंह,बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष विकास सिंह,बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष मयंक सिंह,सोहराब खान,अरुण नाथानी जिला महासचिव अंजलि गोंड,स्मृति श्रीवास,नाज़ीम हुसैन,आदिल क़ुरैशी ज़िला सचिव समर्थ मिरानी,सिद्धांत बत्रा,अमितेश शुक्ला,आफ़ताब अली,रोहन वानखेड़े का विशेष योगदान रहा।
close