हद लापरवाही..मार्च में दुबई से लौटी डॉक्टर..बिना जांच जिला अस्पताल में तैनात..प्रशासन और मरीजों में हड़कम्प

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—— कोरोना संक्रमण को लेकर डॉक्टर की तरफ से कोताही का मामला  सामने आ रहा है। मार्च में दुबई से लौटी जिला अस्पताल में पदस्थ स्त्रीरोग विशेषज्ञ ने अधिकारियों से जानकारी दिए बिना ड्यूटी पर तैनात हो गयी है। इतना ही नहीं वह मरीजों का ऑपरेशन भी कर रही है। जाहिर सी बात है खबर के बाद अन्य मरीजों और उनके परिजनों के साथ जिला प्रशासन की सांस फूलने लगी है।
 
                  जानकारी हो कि जिला अस्पताल स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ कृष्णा मित्तल 1 मार्च को दुबई से लौटी है। नियममानुसार विदेश यात्रा के लिए शासकीय सेवकों को शासन से अनुमति लेनी होती है। मजेदार बात है कि इसकी जानकारी ना तो विभाग को है और ना ही जिला प्रशासन को। मतलब बिना अनुमति डॉ,कृष्णा मित्तल दुबई की यात्रापर थीं। अब जानकारी मिली है कि डॉ.मित्तल बिना जानकारी दिए काम पर लौट भी आयी हैं।
 
                सबको जानकारी है कि वैश्विक महामारी से निबटने के लिए देश दुनिया में क्या क्या उपाय किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तक कह चुके हैं कि विदेश से आए लोगों का पहले  पंजीयन होगा। जांच के बाद उन्हें छोड़ा जाएगा। लेकिन बिलासपुर में तो स्वास्थ्य महकमें ने लापरवाही की हद को पार कर दिया।  बहरहाल जानाकरी के बाद डॉक्टर की लापरवाही को लेकर स्वास्थ्य महकमे में हडक़ंप है।
    
               मामले में जब प्रशासन और विभाग से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उनके होश उड़ गए। कमोबेश सभी ने यही कहा कि इस बात की जानकारी किसी को नहीं है
 
हमें जानकारी नहीं..सीएमएचओ
 
                  मामले में सीएचएमओ डॉ. प्रमोद महाजन ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। जिला अस्पताल की डॉक्टर है आप नाम और पता लगाकर बताइए तो हम कुछ करने की स्थिति में रहेंगे। 
 
कलेक्टर ने जानकारी मांगी
 
               मामले में सिविल सर्जन मधुलिका सिंह ने बताया कि कलेक्टर ने मैसेज भेजकर जानकारी मांगी है। मैने वस्तुस्थिति की जानकारी भेज दी है। डॉक्टर ने मुझे बरवली बताया था कि उन्हें शासन से विदेश जाने की अनुमति  मिल चुकी है।
 
उच्चाधिकारियों को दी थी जानकारी
 
            डॉ.कृष्णा मित्तल ने बताया कि हां दुबई गई थी। बहुत पहले की बात है। एक मार्च को लौट आई हूं,। मेरे साथ मेरे भाई और दो लोग भी गए थे। लोगों ने इंदौर में पता किया तो बताया गया कि जानकारी देने की जरूरत नहीं है।  फिर भी  उच्चाधिरियों को जानकारी दी हूं। जरूरत पड़ी तो होम क्वारंटाइन में जाने को तैयार हूं।
 
प्रशासन को पता नहीं…
         
               मामले में जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि डॉ. कृष्णा मित्तल दुबई गयी थी। और एक मार्च को वापस आयी हैं। मामला निश्चित रूप से गंभीर है। पता लगाकर उचित कदम उठाया जाएगा।
TAGGED:
close