जुआ खेलते 10 गिरफ्तार..लाखों की सट्टा पट्टी बरामद..आरोपियों पर जुआ एक का अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर दस से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों से कार्रवाई के दौरान बावन पत्ती समेत रूपए भी बरामद किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। 
 
           पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान पारूल माथुर के निर्देश पर अलग अलग थाना क्षेत्र में कार्रवार कर दस जुआरियों को पकड़ा गया है। पकडे गए आरोपियों से करीब 11 हजार रूपए बरामद किया गया है।
 
                  पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों के पास से लाखों रूपयों की सट्टा पट्टी भी बरामद हुआ है। जिला पुलिस के अनुसार जुआ सट्टा के खिलाफ आने वाले समय में संयुक्त और व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close