2 कम एक दर्जन जुआरी गिरफ्तार…खार में दांव लगाते पकडाए गैम्बलर..सभी के खिलाफ जुआ एक्ट का अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—बिल्हा पुलिस ने कार्रवाई कर ताशपत्ती पर दांव लगाते 10 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। मुखबीर की सूचना पर सभी जुआरियों को पेंडरवा तालाब के पास खार में घेराबन्दी कर पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब तीस हजार नगद समेत बावन पत्ती बरामद किया है। जुआ एक्ट के तहत सभी पर अपराध दर्ज हुआ है।
 
सिरगिट्टी थानेदार ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारियों को अवगत कराया गया कि पेन्डरवा तालाब स्थित खार में सामुहिक जुआ खेला जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम का गठन कर पुलिस को रवाना किया गया। पुलिस टीम ने एडिश्नल एसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में घेराबन्दी कर  रेड कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
 
टीम ने कुल दस आरोपियों को मौके से दांव लगाते धर दबोचा गया।  आरोपियों से  कुल जुमला रकम करीब तीस हजार रूपए नगद बरामद किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
पकड़े गए जुआरियों का नाम,पता,ठिकाना
 
1) नीरज पाल उर्फ राजा पिता रोहित पाल निवासी डोडकीभाठा।
2) शशि मानिकपुरी पिता शिवदास निवासी डोडकीभाठा 
3) अभिजीत महिलांगे पिता प्रेमप्रकाश निवासी राजीव गांधी चौक मझवापारा।
4) अजय साहू पिता कार्तिक राम साहू निवासी कंचन विहार सिरगिटटी ।
5) आलोक बंजारे पिता धरमवीर निवासी कंचन विहार सिरगिटटी ।
6) मनोज दास मानिकपुरी पिता गणेश दास निवासी रहंगी जोगीपुर । 
7)आदित्य वस्त्रकार पिता संतराम वस्त्रकार निवासी नयापारा सिरगिटटी।
8) अर्पित महिलांगे पिता गोरे महिलांगे निवासी मझवापारा जरहाभाठा।
9) रवि साहू पिता स्व. रामकुमार साहू निवासी विष्णु चौक तिफरा।
10)  महावीर डोगरे पिता पंचराम निवासी धमनी चकरभाठा ।
close