आंदोलन का 200 दिन…पांच दिवसीय फिल्म महोत्सव का आयोजन..बच्चों ने समझा..जल-जंगल- जमीन का महत्व

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—हसदेव बचाओ आंदोलन हड़ताल को पूरे 200 दिन हो गए हैं। कोन्हेर गार्डन में पिछले दो सौ दिनों से पर्यावरण प्रेमी अपनी मांग को मजबूती के साथ बिना टस मस हुए आंदोलन को लगातार धार दे रहे हैं। इसी क्रम में हसदेव बचाओं आंदोलन में शामिल पर्यावरण प्रेमियों ने जन जंगल जमीन का मानव जीवन से विशेष नाता को लेकर पांच दिवसीय फिल्म महोत्सव आयोजन का एलान किया है। धरना प्रदर्शन में शामिल चन्द्रप्रदीप वाजपेयी ने बताया कि फिल्म महोत्सव के माध्यम से लोगों को पर्यावरण में जंगल के महत्व के बारे में बताया जाएगा। 
 
                       हसदेव बचाओ आंदोलन को पूरे दो सौ दिन पूरे होने पर पर्यावरण प्रेमियों ने विशेष कार्यक्रम का एलान किया है। हसदेव बचाओ आंदोलन के सक्रिय सदस्य चन्द्रप्रदीप वाजपेयी ने बताया कि अभियान में शामिल सभी लोगों ने आँदोलन का कारण बताने और पर्यावरण महत्व को लेकर जन जीवन को जागरूक करने विशेष कार्यक्रम का फैसला किया है।
 
             आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर सभी ने जनहित में 5 दिवसीय फ़िल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। फिल्म के माध्यम से जल जंगल जमीन के मह्त्व पर प्रकाश डाला जाएगा। लोगों को फिल्म के माध्यम से पर्यावरण का जीव जंतुओं और मानव जगत के रिश्तों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
 
        वाजपेयी ने बताया कि फिल्म का प्रदर्शन रोज शाम 6 से शुरू होकर  8 बजे तक किया जा रहा है। गुरूवार को बच्चों ने फिल्म का आनन्द लिया। खुले आसमान के नीचे पर्यावरण के महत्व को समझा और पेड़ पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया है।
 
                  वाजपेयी ने कहा कि जब तक हसदेव स्थित कॉल ब्लाक का आदेश निरस्त नहीँ किया जाता है। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फ़िल्म का बच्चों के साथ मुख्य रूप से,प्रथमेश, सविता,जंगल मितान अध्यक्ष चन्द्र प्रदीप बाजपेयी, साकेत तिवारी, श्रीयांश बुधिया नीलोत्पल शुक्ला, असीम तिवारी,महमूद हसन रिजवी,प्रदीप नारंग,रतिश श्रीवास्तव, पवन पांडे,डॉ रश्मि बुधिया, योगेश गुप्ता, स्टमित सिंह,अमित वासुदेव,राजेश खरे,राकेश खरे,सतराम जेठमलानी, जे पी सिंह,बी आर कौसिक,नन्द कश्यप राजू साहू,जितेंद्र शर्मा और अन्य लोगों ने आनन्द लिया। इस दौरान हसदेव आन्दोलन के सभी सूत्राधार भी मौजूद थे। 
close