22 हजार लोगों ने लिया संकल्प..कलेक्टर और एसपी ने दिलाई शपथ..अधिकारियों ने देखा अस्पताल..बच्चों से किया संवाद

BHASKAR MISHRA

 बिलासपुर—-लोकसभा चुनाव तैयारियों के बीच कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस कप्तान रजनेश सिंह दल बल के साथ कोटा ब्लॉक के आधा दर्जन गांवों का किया सघन दौरा किया। इस दौरान दोनो उच्च अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर और पुलिस कप्तान ने 22 हजार से ज्यादा श्रमिकों को अनिवार्य मतदान का  शपथ भी दिलाया।अस्पताल और छात्रावासों का निरीक्षण कर बच्चों से संवाद भी किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने कोटा ब्लॉक के आधा दर्जन से ज्यादा दूरस्थ गांवों का दौरा किया। मतदान केन्द्रों का  अवलोकन कर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जरूरी व्यवस्थाएं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिवतराई, केकराडीह, बेलगहना, लुफा, कुरदर और आमागोहन में मतदान केन्द्रों को देखा। स्वीप कार्यक्रम के तहत शिवतराई में निर्माण स्थल पर कार्यरत मनरेगा मजदूरों को मतदान करने का संकल्प लिया। 103 ग्राम पंचायतों के 22 हजार से ज्यादा मजदूरों ने एक साथ मतदान करने की शपथ ली।

        कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि बिलासपुर जिले में तीसरे चरण के अंतर्गत 7 मई को मतदान होना है। इस समय काफी गरमी रहेगी। मतदाताओं के लिए ठण्डा पानी, छाया की सुविधाएं केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से किया जाए। दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाये।

शिवतराई के प्राथमिक शाला को मतदान केन्द्र बनाया गया है। केन्द्र में लगभग एक हजार मतदाता वोट डालेंगे। बीएलओ ने बताया कि इनमें 85 वर्ष से अधिम उम्र के 9 मतदाता है। इनमें से दो मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट करने का आवेदन किए हैं।

       कलेक्टर ने शिवतराई, बेलगहना,कुरदर एवं आमागोहन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने समीक्षा कर गरमी के मौसम में आस-पास के गांवों में संभावित बीमारी एवं इलाज की समीक्षा की। अस्पतालों में दवाई वितरण, भण्डार, लेबर रूम एवं अन्य व्यवस्थाएं देखी।उन्होने दुहराया कि दवाईयों की कमी नहीं होने दी जाएगी।

बेलगहना अस्पताल के दो कमरों की फ्लोर नीचे बैठने की शिकायत को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया। आरईएस को जरूरी निर्देश दिया। कुरदर में बताया गया कि पिछले महीने छह डेलिवरी समेत 30 मरीजों को उनके निवास से अस्पताल पहुंचाया गया है। कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान बेलगहना तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया।  कुछ प्रकरणों की फाईल देखी और तेजी से निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान, सहायक आयुक्त सीएल जायसवाल, डीईओ टीआर साहू, एसडीएम श्री उर्वशा, सीईओ युवराज सिन्हा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

close