3 जवानों को पहला रोल मॉडल ऑफ छत्तीसगढ़ पुलिस सम्मान.. DGP ने बताया..इन्द्रधनुष से बड़ा सम्मान..सभी पुलिस अधीक्षकों से मंगाया नाम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—डीजीपी डीएम अवस्थी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन पुलिस कर्मियों को ‘रोल माॅडल ऑफ छत्तीसगढ़ पुलिस’ से सम्मानित किया है। डीजीपी ने सादगी  भरे सम्मान कार्यक्रम में कहा कि कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के सभी पुलिसकर्मियों को समय समय पर ‘रोल माॅडल आफ छत्तीसगढ़ पुलिस’ सम्मान देंगे। 
 
           डीजीपी डीएम अवस्थी ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य के साथ सेवा भावना प्रदर्शित कर पुलिस की छवि बेहतर बनाने वाले कर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए उक्त योजना शुरू की गयी है। अवस्थी एक सादगी भरे कार्यक्रम में तीन पुलिसकर्मियों को पहला ‘रोल माॅडल आफ छत्तीसगढ़ पुलिस’  पुरस्कार दिया। 
 
         डीजीपी ने प्रधान आरक्षक  विष्णु पुनेम, आरक्षक  मरकुस खेस और आरक्षक चमरा राम मरकाम को 1 हजार रुपये नगद और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।  15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीजापुर के सी-कम्पनी कैम्प-पुलिस लाईन, जिला रायपुर के तीनों पुलिसकर्मियों ने टाटीबंध, रायपुर में अन्य राज्यों से प्रवासी मजदूरों के आवागमन के दौरान  सहानुभति पूर्वक मार्गदर्शन किया। 
       
     बातचीत कर प्रवासी मजदूरों को बताया कि उन्हें भोजन कहां मिलेगा। इतना ही नही सभी प्रवासी मजदूरों को गंतव्य स्थल तक जाने वाले वाहनों में बैठाकर विदा भी किया। 
 
             अवस्थी ने बताया कि दरअसल सम्मान योजना.. इंस्पेक्टर स्तर तक के अधिकारियों में कार्य के प्रति समर्पण के साथ निष्ठा और मनोबल को बरकरार रखने के लिए शुरू की गयी है। । पुलिस कर्मियों ने ऐसे कई कार्य किये हैं जिनकी समाज में सराहना हो रही है। इससे विभाग की छवि को फायदा हुआ है। ऐसे ही लोगों को विभाग ने ‘‘रोल माॅडल ऑफ छत्तीसगढ़ पुलिस’’सम्मान देने का फैसला किया है। 
 
              डीजीपी ने स्पष्ट किया कि रोल माडल ऑफ छत्तीसगढ़ पुलिस पुरस्कार योजना ‘इंद्रधनुष’ से अलग है। इंद्रधनुष योजना पूर्ववत जारी रहेगी। लेकिन इंद्रधनुष योजना से भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और  कर्मचारियों को ही ‘‘रोल माॅडल ऑफ छत्तीसगढ़ पुलिस’’ से पुरूस्कृत किया जाएगा। 
 
                डीजीपी ने सभी इकाई प्रमुखों को निर्देश दिए कि जिन अधिकारी/कर्मचारियों को ‘‘रोल माॅडल ऑफ छत्तीसगढ़ पुलिस’’ के योग्य समझते हो, उनके उत्कृष्ट कार्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ अनुशंसा के साथ  ई-मेल – [email protected] और  फैक्स नंम्बर  0771-2211201 में भेजें।
close