3 दिन बाद अरपा में तैरती मिली गरिमा की लाश.अज्ञात आरोपी की तलाश में पुलिसय..मां बाप का रो-रो कर बुरा हाल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर– सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत लिंगियाडीह से गायब तीन साल की बच्ची की लाश गतौरा स्थित नदी में तैरती मिली है। जानकारी हो कि तीन दिन पहले बच्ची घर के सामने खेल रही थी अचानक गायब हो गई। मामले की जानकारी स्थानीय पार्षद विजय केशरवानी के प्रतिनिधि कृष्णा चंद्राकर ने सरकंडा पुलिस को दी। तीन दिनों से सघन तलाश के बाद बच्ची की लाश गतोरी स्थित आरपा नदी में पुल के पास गोताखोरों ने ढूंढकर निकल है।
 
                तीन दिन पहले लिंगियाजीह स्थित स्लम बस्ती से शाम करीब 4- 5 के बीच गायब 3 साल की बच्ची गरिमा की लाश गतौरी स्थित अरपा नदी पर बने पुल के पास मिली है। बताते चलें कि गरिमा यादव के गायब होने से पहले अपनी बड़ी बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद दोनों में झगड़ा हुआ और गौरी यादव घर के अंदर चली गयी। कुछ देर बार गरिमा मां बच्ची को लेने बाहर आयी। लेकिन गरिमा का कहीं पता नहीं चला। शोर शराबे के बीच बच्ची को देर तक तलाशा गया।  लेकिन कहीं जानकारी नहीं मिली। इसी बीच स्थानीय पार्षद विजय केशरवानी के प्रतिनिधि ने मामले की जानकारी सरकन्डा पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। लेकिन तीन बाद गरिमा की लाश नदी में मिली।
 
                      सरकन्डा थाना से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के गायब होने के बाद पुलिस कप्तान ने तलाशी अभियान के लिए चार टीम का गठन किया। इसके अलावा अरपा नदी में बच्ची की तलाश के लिए गोताखोरों को भी लगाया। लगातार तीन दिनों की तलाश के बाद भी बच्ची की कहीं जानकारी नही मिली।
 
          अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि गरिमा की तलाशी के दौरान आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला गया। बच्ची के पिता धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। बावजूद इसके पुलिस सभी एंकल को लेकर बच्ची की तलाश करती रही।
 
                   उमेश कश्यप ने बताया कि सुबह खबर मिली कि एक लाश गोताखोरों को गतौरी गांव स्थित अरपा नदी पर बने पुल के पास मिली है। लाश की जानकारी करीब 10 से 11 बजे मिली। लाश की पहचान गरिमा के रूप में की गयी है। बहरहाल पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर गरिमा घर से अरपा नदी तक कैसे पहुंची। या फिर अगवा कर किसी ने मौत के घाट उतारा है। जल्द ही जानकारी सबके सामने होगी।
close