380 करोड़ हुआ भुगतान…अरपा भैंसाझार प्रोजेक्ट की बैठक में बोले कलेक्टर…गलत मुआवाजा लेने वालों से होगी वसूली

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–कलेक्टर ने अरपा भैंसाझार परियोजना की समीक्षा बैठक मे निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। बताया कि परियोजना के पूरा होने पर 102 गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। उन्होने अधिकारियों को बताया कि मुआवजा प्रकरणों का जल्द से जल्द निपटारे करें। अरपा भैंसाझार परियोजना पूरा होने पर कोटा, तखतपुर औरप बिल्हा विकासखण्ड के किसानों की कई समस्याएं अपने आप खत्म हो जाएंगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

    मंथन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर अवनीश शरण ने  अरपा भैंसाझार वृहद परियोजना में अब तक की प्रगति को समझने का प्रयास किया। जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने बताया कि परियोजना की लागत 326.45 करोड़ है। परियोजना के पूरा होने पर ढ़ाई हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। कलेक्टर ने परियोजना के तहत निर्माण कार्यों के पूरा होने में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली। अधिकारियों को परियोजना के तहत होने निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करने को कहा।

    कलेक्टर ने कहा कि मुआवजा से संबंधित विवादों का शीघ्र निराकरण करें। साथ ही गलत मुआवजे पर वसूली की कार्रवाई करें। परियोजना अंतर्गत अवार्ड पारित किए गए सभी भूमि का अभिलेख दुरूस्त करने का निर्देश कोटा, तखतपुर और बिल्हा एसडीएम को दिया। कलेक्टर ने बताया कि अरपा भैंसाझार वृहद परियोजना के पूर्ण होने पर कोटा, तखतपुर एवं बिल्हा विकासखण्ड के 102 गांवों के 25 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। परियोजना के तहत अब तक 157 भूअर्जन प्रकरणों में 380.55 करोड़ रूपए का अवार्ड पारित किया गया है।

    बैठक में एडीएम आर.ए. कुरूवंशी, एसडीएम कोटा पीयूष तिवारी, एसडीएम तखतपुर वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ, एसडीएम बिल्हा बजरंग सिंह वर्मा और जल संसाधन विभाग के एसडीओ, उप अभियंता समेत संबंधित पटवारी उपस्थित रहें।

close