हत्या के 6 आरोपी गिरफ्तार..रोहित झा ने बताया 24 घण्टे में खुल गयी अंधे कत्ल की गुत्थी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—मस्तूरी पुलिस ने अंधेकत्ल की गुत्थी को 24 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। हत्या की गुत्थी का खुलासा एडिश्नल एसपी रोहित झा ने बिलासागढ़ी में किया। रोहित झा ने बताया कि हत्या का कारण पैसों का लेन देन को लेकर है। अपराध में शामिल कुल 6 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में 4 नाबालिग भी शामिल है।
 
         एडिशनल एसपी रोहित झा ने बिलसागुड़ी में पत्रकारों को बताया कि एक दिन पहले पुलिस को मल्हार चौकी स्थित छोटागढ़ किला  में ताजा खड्ठा को पाटने की जानकारी मिली। मुखबीर ने बताया कि गड्ठे से बदबू आ रही है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम को रवाना किया गया।
 
            ताजा गड्ठा को खोदकर जमीन के अन्दर 2 फिट नीचे से अज्ञात शव को बाहर निकाला गया। उत्खनन का काम कार्यपालिक दण्डाधिकारी की उपस्थिति में किया गया। करीब 2 फीट उत्खनन कराने के बाद एक पुरुष का शव प्राप्त हुआ ।
 
                     ग्रामीणो ने शव की पहचान मल्हार निवासी दीपक लोहार के रूप में की। स्थानीय लोगों ने पंचनामा कार्रवाई के दौरान बताया कि दीपक लोहार करीब 7 दिन से गायब था। पंचनामा कार्रवाई के बाद मामले में मर्ग कायम किया गया। शव को पीएम के लिए भी भेजा गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान के निर्देश पर बारीकी से तहकीकात की गयी।
 
                   जांच पड़ताल के दौरान स्नैफर डॉग का भी सहयोग लिया गया।  रोहित झा ने बताया कि प्रथम दृष्टया दीपक की हत्या होना पाया गया। पीएम रिपोर्ट में बताया गया कि दीपक लोहार की मौत किसी धारदार हथियार से हुई है। 
       
                                    पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि गांव के ही आरोपी मणीशंकर कैवर्त और अजय कुमार भेैना पैसों के लेन को लेकर दीपक लोहार को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। हत्या प्रकरण में चार नाबालिग भी शामिल हैं। 
 
           रोहित झा ने जानकारी दी मणिशंकर और अजय ने हत्या का जुर्म कबूल किया। दोनों ने बताया कि चोरी की मोटरसायकल रूपयों को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दीपक को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को दफना दिया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने किया गया।
 
          
close