7th pay Commission: कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा! DA में वृद्धि जल्द, 18 महीने के एरियर पर अपडेट

Shri Mi
6 Min Read

7th pay Commission, DA Hike : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल एक बार फिर उन्हें महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उनके DA और पेंशन भोगियों के DR में वृद्धि देखी जा सकती है। कर्मचारियों के लिए सरकार द्वारा भी हाल फिलहाल में ही महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि की गई है। जिसके साथ ही उनके डीए 38 फीसद से बढ़कर 42 फीसद हो गए हैं। इसके साथ ही पेंशन भोगियों के लिए भी महंगाई राहत को 4 फीसद की दर से बढ़ाया गया है। वही अब सरकार द्वारा एक बार फिर से महंगाई राहत में वृद्धि की तैयारी की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

फिर से बढ़ेगा डीए

दरअसल नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार द्वारा जुलाई महीने में एक बार फिर से डीए को बढ़ाया जाएगा। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 42% महंगाई भत्ते का लाभ दिया जा रहा है। महंगाई भत्ते में जुलाई से वृद्धि के बाद एक बार फिर से महंगाई भत्ते बढ़कर 46% तक पहुंच सकते हैं। इसके लिए घोषणा अक्टूबर में की जा सकती है। इससे पहले बढ़ी हुई दरें एक जनवरी 2023 से लागू की गई है। वहीं अब फिर से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि के कयास लगाए जा रहे हैं। इसका लाभ 50 लाख कर्मचारी सहित 63 लाख से शुरू होगा।

DA को साल में दो बार बढ़ाया जाएगा 

दरअसल महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को साल में दो बार बढ़ाया जाता है। छमाही पर कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए DA-महंगाई राहत में बढ़ोतरी की जाती है। 2023 के लिए महंगाई भत्ते को जनवरी में बढ़ाया गया है। इसके लिए सरकार एआईसीपीआई आंकड़े के आधार पर DA  वृद्धि तय करती है।

AICPI आंकड़े

बता दें कि 30 अप्रैल को मार्च महीने के एआईसीपीआई आंकड़े जारी किए जाने हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि देखी जा सकती है। श्रम ब्यूरो द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई थी। जिसमें फरवरी महीने के एआईसीपीआई आंकड़े में 0.1 अंकों की कमी देखी गई थी। जिसके साथ ही यह घटकर 132.7 अंक पर पहुंच चुका था। जनवरी में यह आंकड़ा 132.8 पर था। ऐसे में माना जा रहा है कि मार्च में एक बार फिर से एआईसीपीआई आखिरी में वृद्धि होगी। इसके साथ ही जुलाई महीने में कर्मचारी और पेंशन भोगियों के लिए बीए में 3 से 4 फीसद की वृद्धि निश्चित है।

इतनी बढ़ेगी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए 46% होने के साथ ही उनकी सैलरी में भी बड़ा इजाफा देखा जाएगा। उदाहरण के लिए यदि कर्मचारियों की बेसिक पे 18000 रुपए है, उन्हें 42% के हिसाब से महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है तो महंगाई भत्ते के रूप में उन्हें 7560 रूपए मिल रहे हैं। वही DA में वृद्धि के बाद अगर यह 46% होता है तो कर्मचारियों के लिए डीए बढ़कर 8280 रूपए हो जाएंगे। प्रति महीने कर्मचारियों को 720 रूपए का इजाफा देखने को मिलेगा।

18 महीने के लिए एरियर पर अपडेट 

फिलहाल कर्मचारियों के लिए 18 महीने के लिए एरियर का मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। कर्मचारियों द्वारा करुणा काल के डीए एरियर की मांग लगातार की जा रही है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 18 महीने के एरियर के लिए कर्मचारियों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इससे पहले सरकार द्वारा स्पष्ट किया गया था कि कर्मचारियों को रोके हुए महंगाई भत्ते के एरियर का लाभ नहीं दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक कोरोना महामारी के दौरान कर्मचारियों के रोके गए महंगाई भत्ते से सरकार को 34402.32 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था। वही 48 लाख कर्मचारी और 68 लाख पेंशनर्स द्वारा DA की एरियर किस्त के भुगतान की मांग की जा रही है। फिलहाल डीए एरियर पर कोई सहमति नहीं बनी है लेकिन माना जा रहा है कि सरकार लोकसभा चुनाव से पहले जल्द ही इस पर बड़ा फैसला ले सकती है।

इससे पहले कोरोना महामारी शुरू होने के साथ ही कर्मचारियों के तीन किस्तों पर सरकार द्वारा रोक लगा दी गई थी। जिसे साल 2021 के जून महीने में फिर से शुरू किया गया था। वहीं महंगाई भत्ते एरिया की राशि मिलने के साथ ही लेवल 13 के अधिकारियों को 123000 से ₹215000 रुपए तक का लाभ मिल सकता है। लेवल 14 के लिए कर्मचारियों को 144200 से 218200 रुपए तक का लाभ दिया जा सकता है। हालांकि सरकार द्वारा फिलहाल इस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। कर्मचारियों को एरियर के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close