कर्मचारी-पेंशनर्स को राज्य सरकार का बड़ा तोहफा, DA में 4 फीसद की वृद्धि, 3 महीने के एरियर्स का होगा भुगतान

Shri Mi
3 Min Read

दीपावली से पहले 7th pay commission कर्मचारियों (Employees) को बड़ा तोहफा दिया गया है। दरअसल राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि (DA hike) की घोषणा की गई है। DA में बढ़ी हुई दर जुलाई महीने से लागू होगी, इसके साथ ही अक्टूबर महीने के वेतन के साथ ही एरियर (arrears) का भुगतान किया जाएगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। अन्य महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े। यहां क्लिक करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके DA-DR में 4 फीसद की वृद्धि की घोषणा कर दी है। कर्मचार-अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को अक्टूबर महीने के वेतन के साथ 1 जुलाई से 4% अतिरिक्त महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाएगा। ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्सव में और अधिक खुशी लाने के लिए कर्मचारियों को यह तोहफा दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं भी दी है।

इससे पहले असम में केंद्रीय मंत्री मंडल द्वारा कर्मचारियों के लिए 4% महंगाई भत्ते को मंजूरी देने के बाद सीएम ने ट्विटर का सहारा लेकर कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। इसके साथ ही पेंशन भोगियों के लिए भी समान प्रतिशत के साथ महंगाई राहत में वृद्धि की गई है।

बता दें कि 19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री द्वारा होमगार्ड की दैनिक कर्तव्य को भी 300 से बढ़ाकर 767 किया गया था। जिसके कारण होमगार्ड का मासिक वेतन बढ़कर 23010 हो गया था। इससे पहले असम सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ को पहले से प्रदान किए जाने वाले 11% के अलावा DA में 3 फीसद की वृद्धि की घोषणा की गई थी।

कर्मचारियों के लिए जुलाई 2022 के महंगाई भत्ते में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा वृद्धि की घोषणा करने के बाद कई राज्य सरकारों ने भी अपनी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की थी। सरकारी कर्मचारी और पेंशनरों को महंगाई से राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश जिला छत्तीसगढ़ हरियाणा उड़ीसा सरकार द्वारा पहले ही महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की जा चुकी है। सरकार ने भी अपने महंगाई भत्ते को 4 फीसद की दर से आगे बढ़ा दिया है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी अपने कर्मचारियों को दिवाली से पहले एडवांस वेतन भुगतान के आदेश जारी किए गए हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close