भोपाल।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय संगठन ने आज पार्टी के खजुराहो से सांसद विष्णुदत्त शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हाे गयी है। श्री शर्मा निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का स्थान लेंगे। विष्णुदत्त शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से वर्षों तक जुड़े रहे और वर्तमान में वे भाजपा के प्रदेश महामंत्री थे। उनकी युवाओं में पूरे देश में बेहतर पकड़ मानी जाती है। श्री शर्मा की नियुक्ति के मायने यह निकाले जा रहे हैं कि केंद्रीय संगठन अब राज्य में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाएगा।शर्मा पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में खजुराहो से सांसद चुने गए हैं।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खजुराहो से सांसद विष्णुदत्त शर्मा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए श्री शर्मा को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी। उन्हाेंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि प्रदेश के विकास, प्रगति और प्रदेशवासियों की भलाई के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों में इनका सहयोग मिलेगा।
प्रदेश के खजुराहो से सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर बहुत-बहुत बधाई।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) February 15, 2020
उम्मीद करता हूँ कि प्रदेश के विकास , प्रगति व प्रदेशवासियो की भलाई के लिये प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों में इनका सहयोग मिलेगा।@vdsharmabjp