नगर विधायक ने कहा..सीएम ने सबको किया खुश..मेरे जीवन में सबसे शानदार बजट…बिलासपुर को करोड़ों की सौगात

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने बताया कि मैने अपने जीवन में  ऐसा संतुलित और समग्र बजट कभी नहीं देखा। मुख्यमंत्री ने सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय बजट पेश किया है। सभी क्षेत्रों के लिए सौगात का पिटारा खोला है। जमीनी व्यवस्था विशेष ध्यान दिया है। शिक्षा स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना को फोकस करते हुे मुख्यमंत्री ने सचमुच सर्वे सन्तु सुखीनः सर्वे सन्तु निरामया की बात को सच की धरातल पर उतारा है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूसरा बजट पेश किया। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि अपने जीवन ऐसा संतुलित बजट कभी नहीं देखा। शैलेष ने कहा शानदार. संतुलित और विकासपरक बजट पेश करने के लिए मुख्यमंत्री साधुवाद देता हूं। विधायक ने कहा कि बहुत कम ही देखने को मिलता है खेत से खलिहान और स्कूल से मैदान तक सबको खुश रखा जा सके। लेकिन सीएम ने शानदार बजट पेश कर ऐसा कर दिखाया है। 

                   शैलेष पाण्डेय ने कहा इस बार बजट में बिलासपुर को करोड़ों की सौगात की मिली है। आधारभूत संरचना के विकास में सीएम ने बिलासपुर को ज्यादा फोकस किया है। करोड़ों का दो बैराज अरपा नदी पर बनाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए तीन सौ करोड़ से अधिक बजट दिया है। इस बार बिलासपुर को पानी की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। वार्ड कार्यालयों के लिए बजट में अलग से प्रावधान किया गया है।

               पाण्डेय ने बताया कि बिलासपुर को सीएम ने बहुप्रतीक्षित संग्राहलय का तोहफा दिया है। स्वतंत्र सायबर थाना भी खोला जाएगा। 

            सीएम ने बजट में युवा ही नहीं बल्कि  बुजुर्गों,महिलाओं और शासकीय कर्मचारियों के साथ सर्वहारा वर्ग पर भई विशेष ध्यान रखा है। बजट में साहित्य,कला,संस्कृति, खेल के साथ स्कूल और स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान रखा गया है। अब किसी भी  व्यक्ति को गंभीर बीमारी के इलाज में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना में 20 लाख रूपए मिलेंगे। सीएम ने स्वास्थ्य सिस्टम को चुस्त दुरूस्त रखने पांच स्वास्थ्य योजना संचालित करने का भी एलान किया है।  सबसे बड़ी बात की सीएम ने शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए प्रदेश के बचे सभी 16 हजार शिक्षकों को     संंविलियन का तोहफा दिया है। सिरगिट्टी में नया आईटीआई खोला जाएगा। मेरे लिए यह बजट चमत्कृत करने वाला है। क्योंकि ऐसा संतुलित बजट आज तक किसी ने पेश नहीं किया है। दरअसल सीएम ने अपने बजट में सबकी चिन्ता की है।

close