भोपाल।वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया(jyotiraditya scindia) के कांग्रेस छोड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो जाने के बाद मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में कांग्रेस के एक पूर्व विधायक सहित लगभग पचास पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।जिला कांग्रेस के प्रवक्ता रहें तरुण भट्ट ने बताया कि पूर्व विधायक गजरामसिंह यादव, प्रदेश महासचिव जयप्रकाश अग्रवाल, नारायण प्रसाद शर्मा, करणसिंह रघुवंशी, शिवराम सिंह, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रेखा रघुवंशी, प्रदेश संगठन मंत्री के के शर्मा सहित ब्लॉक अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं समेत करीब 50 पदाधिकारियों ने अपने पद और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए
Join Our WhatsApp Group Join Now