15 साल से सरकार बंगले से चली..अब आंदोलन भी बंगले से..अटल ने कहा केन्द्र सरकार लागू करवाए शराबबन्दी.

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
महामंत्री अटल श्रीवास्तव ,congress,bilaspur,news,atal shriwasvata,भाजपा सांसद,छत्तीसगढ़ राज्य, बिलासपुर जिले,
बिलासपुर—प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा 15  साल बंगले से पार्टी चली। अब ,आंदोलन भी बंगले से चल रहा है। सब कुछ प्रक्रिया के अनुसार होता है। यदि भाजपा चाहे तो केंद्र सरकार से ही प्रदेश में शराब बन्दी को लागू करवाए।
 
            किसानों का अंतर मूल्य और शराब बन्दी को लेकर भाजपा के एक दिवसीय धरना पर कांग्रेस ने भाजपा से जवाब मांगा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि धान के समर्थन मूल्य 2100 रूपए क्विंटल  समेत 300 बोनस देने का वादा किसने किया था। वादा करने के बाद उसे पूरा क्यो नही किया गया। शराब बिक्री का शासकीयकरण भाजपा ने किस उद्देश्य को लेकर किया। तमाम प्रश्न का जवाब भाजपा को देना होगा। जनता जवाब मांग रही है।
 
                   प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव. शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विष्णु यादव ने कहा भाजपा को धरना में जाने से पहले अपने 15 वर्षो का हिसाब किताब पर भी गौर कर लेना चाहिए। छत्तीसगढ़ की जनता और किसानों के लिए किए गए विकास कार्य को भी उन्हें बताना चाहिए। ,भाजपा ने 15 वर्षो में भ्रष्टाचार,किया विकास के नाम पर ,अपने उद्योगपतियों को बढ़ाया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की जनता,किसान परेशान होती रही। 
 
          अटल ने कहा कि ,भाजपा के कार्यकाल में सबसे ज्यादा परेशानसान, मजदूर, गरीब, सर्वहारा वर्ग के लोग थे। 15 सालों में न जाने कितने किसानों ने आत्हत्या की। फसल बीमा के नाम पर बल पूर्वक बीमा किया गया। फसल नुकसान पर मुआवाज के नाम पर चवन्नी– अठन्नी बांटा गया।
 
                 कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा ने जितने भी योजनाए लाई उसके पीछे भ्रष्टाचार का बोलबाला था । विकास के नाम पर प्रदेश की जनता को ठगा गया। आज छत्तीसगढ़ का प्रत्येक आदमी कम से कम 50 हजार कर्ज़ में डूबा हुआ है। जिसका पूरा श्रेय भारतीय जनता पार्टी को है।
 
                                     भाजपा के धरना प्रदर्शन को ढोंग करार देते हुए कांग्रेसियों ने बताया कि अबोध बच्चो की तरह रोना धोना कर जनता को गुमराह करना बन्द करे। छत्तीसगढ़  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने किसानो  की कर्ज़ माफी  ,धान का समर्थन मूल्य 2500 देने की घोषणा 10 दिन में किया । जिसे भाजपा 15 सालों में नहीं कर सकी।
 
     कांग्रेसियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार घोषणा पत्र के प्रति प्रतिबद्ध है। सभी वादे पूरे किए जाएँगे। छत्तीसगढ़ की सामाजिक संरचना को ध्यान में रखते हुए शराब मामले को लेकर समिति का गठन किया गया है। रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। समिति में भाजपा के भी विधायक है। लेकिन सहयोग नहीं कर रहे है। डॉ रमन सिंह और भाजपा जवाब देना होगा।
 
                            भाजपा का दोहरा चरित्र दिखाई दे रही है । छत्तीसगढ़ में शराबबंदी की मांग हो रही है। लेकिन मध्यप्रदेश,उत्तरप्रदेश समेत भाजपा शासित प्रदेशों में दारू बेची जा रही है।  डॉ रमन सिंह और भाजपा को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्ण शराब बंदी की मांग करनी चाहिए। क्योकि लॉक डाउन में शराब दुकान खोलने का निर्णय भी प्रधानमंत्री मोदी ने ही दिया है।
 
         प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा भाजपा के नेता विषम परिस्थिति में भी राजनीति करते हैं। ,छत्तीसगढ़ की सरकार का कोविड-19 पर पूर्ण नियंत्रण से परेशान है। जब  सरकार ने मई माह में धान के मूल्य अंतर  को दे रही है। ऐसे में मुफ्त में वाहवाही लूटने के लिए  धरना देने का नाटक क्यों।
 
              अटल श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं से कहा कि केंद्र सरकार ने कोल ब्लॉक के 4140 करोड़ छत्तीसगढ की राशि को दबा कर बैठी है। अच्छा होता कि भाजपा नेता दिल्ली में धरना प्रदर्शन करते। और राशि प्रदेश को मिल जाती। जिसकी इस समय जनहित में सख्त जरूरत है।
 
कोरोना वायरस के चलते संपूर्ण जिले में धारा 144 लागू कर  संपूर्ण जिले में लॉक डाउन कर सभी प्रकार के स्थलों जहां जनसामान्य इकट्ठा होते हैं प्रतिबंधित कर दिया गया है बिलासपुर जिले  को ग्रीन  श्रेणी में  रखने के पश्चात कोरोना वायरस से बचाव व रोकथाम हेतु शासन द्वारा समय-समय पर नियमों में बदलाव किए गए हैं एवं लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए विभिन्न प्रकार की दुकानें एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानो को जारी रखने छूट भी दिया गया है।
         परंतु  समस्या अभी समाप्त नहीं हुई है बिना मास्क के या अन्य किसी तरीके से चेहरा बिना ढके बाहर निकलने में छूट नहीं दी गई है अनावश्यक भ्रमण करने, छूट प्राप्त दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर कार्यवाही भी की जा रही है। 
 
 
              जिस पर से बिना मास्क लगाएं बाहर निकलने वाले व्यक्तियों पर आज कुल  87 से अधिक कारवाही की गई। अन्य थाना क्षेत्र में कार्यवाही निरंतर जारी है
 
 
 
 
close