सभी केन्द्रों में धान सुरक्षित..खाद्य अधिकारी ने कहा..अगस्त तक हो जाएगा 12 लाख मीट्रिक टन का उठाव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- खाद्य अधिकारी हिजकिएल मसीह ने बताया कि संग्रहण केन्द्रों से धान का लगातार उठाव हो रहा है। अगस्त मध्य तक सभी संग्रहण केन्द्रों से धान का उठाव कर लिया जाएगा। बरसात से धान को सुरक्षित रखा गया है। लगातार मानिटरिंग भी की जा रही है। कोरोना काल में उठाव पर प्रभाव जरूर पड़ा है। लेकिन अब उठाव को तेजी के साथ अंजाम दिया जा रहा है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

              खाद्य अधिकारी हिजकिएल मसीह ने बताया कि संग्रहण केन्द्रों में  फिलहाल धान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बरसात का खतरा जरूर है। लेकिन बचाव को लेकर सारे इंतजाम किए गए हैं। शिकायतों को तत्काल दूर भी किया जा रहा है। कोरोना काल के चलते धान उठाव प्रभावित हुआ है। अब  प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।

              मसीह ने बताया कि धान भीगने की शिकायत मिल रही थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं पाया गया है। अगस्त मध्य तक सभी संग्रहण केन्द्रों से  12लाख मीट्रिक टन धान का उठआव कर लिया जाएगा। मिलरों तक धान को पहुंचा दिया जाएगा।

                खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी भरनी कांपा 3 हजार मीट्रिक टन का संक्रण है। बिल्हा से 48 हजार मीट्रिक टन धान उठाव होना है। जबकि सेमरताल से 13 हजार 500 और मोपका से 3 हजार 5 सौ मीट्रिक टन धान का उठाव कर मिलर को भेजना है। 

            मसीह ने जानकारी दी कि 12लाख मीट्रिक टन में उसना धान  की मात्रा 9 लाख मीट्रिक टन है। जबकि अरवा का तीन लाख मीाट्रिक टन धान का उठाव होना है।

close