फेसबुक में पीएम पर आपत्तीजनक पोस्ट..भड़के युवा भाजपा नेता..की गिरफ्तारी की मांग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तीजनक पोस्ट को लेकर आक्रोषित भाजपा युवा मोर्चा ने युवक के खिलाफ तोरवा थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 
               भाजपा युवा नेताओं ने तोरवा थाना पहुंचकर सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तीजनक पोस्ट लिखे जाने की शिकायत की है। भाजपा युवा नेता दीपक ठाकुर ने तोरवा थाना प्रभारी को बताया कि नवीन गंगवानी नाम के युवक ने अपने फेसबुक एकाउंट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और  समर्थकों के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है।
 
           युवक ने महिलाओं पर भी फेसबुक एकाउंट में अत्यंत आपत्तिजनक पोस्ट जारी किया है। आपत्तिजनक पोस्ट जारी करने होने के बाद भाजपा युवा मोर्चा नेताओं ने तोरवा थाना पहुॅचकर नवीन गंगवानी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
 
           तोरवा थाना प्रभारी को युवा मोर्चा ने लिखित शिकायत में बताया कि कि युवक ने सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट जारी करने से कार्यकर्ताओं के सम्मान को ठेस पहुॅची है। महिलाओं में भी बेहद आक्रोश है।ठाकुर ने कहा है कि यदि पुलिस युवक के खिलाफ कार्यवाही नही करती है तो भाजपा युवा मोर्चा उग्र आंदोलन करेगी। नवीन गंगवानी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत् अपराध दर्ज किया जाए।
 
           तोरवा थाना  का घेराव के दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, संदीप दास, प्रकाश यादव, अमित तिवारी, तामेश कश्यप, नवीन उभरानी, इंशु गुप्ता, नीतिन छाबड़ा, अनुज त्रिहान, महेन्द्र जायसवाल, शत्रुहन पटेल, विकास सलूजा, मोनू रजक, सुधीर ललपुरे, डब्बू राव, देवेश खत्री, साहिल कश्यप, रवि परियानी, आशुतोष शर्मा, मुकेश सिंह परिहार, सरदार करण सिंह, संतोष दुबे, समीर शुक्ला, विनय दीक्षित, जयेश अग्निहोत्री, अभिलाष गौतम, मोनू बाजपेयी, सुशांत शर्मा, हितेश साहू, सुशील यादव, सौरभ सिंह, विजेन्द्र पटेल मौजूद थे।
TAGGED:
close