जगदलपुर।छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) के बस्तर(Bastar) संभाग में आज सर्वाधिक 51 कोरोना(CORONA) पाॅजिटिव पाये गये, जिसमें सीमा सुरक्षा बल के एक डाॅक्टर सहित कई जवान शामिल हैं।कांकेर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जगजीवन राम उईके ने बताया कि आज कांकेर जिले में 27 कोरोना पाॅजिटिव पाये गये। जिसमें सीमा सुरक्षा बल का एक चिकित्सक तथा सीमा सुरक्षा बल का कैम्प दडवन में 19 जवान एवं केन्द्रीय सुरक्षा बल के मुल्ला कैम्प में तीन जवान तथा चार प्रवासी मजदूर कोरोना पाॅजिटिव पाये गये। उन्होने बताया कि ये सभी जवान छुटटी से लौटे हैं। CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये और रहे देश प्रदेश की खबरों से अपडेट
Join Our WhatsApp Group Join Now