चाटापारा एनिकट टूटा..विधायक ने किया निरीक्षण..कहा.. विधानसभा में उठाऊंगा प्रश्न..भ्रष्टाचारी जाएंगे जेल..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— अपर क्षेत्र में तेज बारिश के बाद दबाव नहीं के कारण चाटापारा एनिकट टूट गया है। एनीकट टूटने के बाद अरपा में जल स्तर यकायक बढ़ गया। खबर मिलने के बाद नगर विधायक शैलेष पाण्डेय मौके का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होने कहा कि मामला गंभीर है। मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाउंगा। एनीकट निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोपियों को अब जेल जाना ही होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

8 करोड़ के बने एनीकेट के डेह (टूट) जाने पर  मंत्री जलसंसाधन विभाग के निर्देश पर  विधायक शैलेष पांडेय  ने निरीक्षण किया।*

  तेज बारिश और पानी के दबाव में कोटा में बनाए गए चाटापारा एनीकेट टूट गया है। एनीकेट टूटने के बाद अरपा का जलस्तर यकायक बढ गया। जिसके चलते तटीय गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खबर मिलते ही नगर विधायक शैलेष पाण्डेय भी मौके पर पहुंच गए। घटना दोपहर की है।

             नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने बताया खबर की जानकारी मिलने के बाद जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे के आदेश पर मौके पर गया। पाम्डेय ने जानकारी दी कि एनिकट का निर्माण लगभग 8 करोड़ की लागत से कोटा स्थित चाटापारा में किया गया है। निर्माण काल से ही  एनीकेट निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है। मामले में कई बार शिकायत और जांच हुई है। लेकिन किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। हर बार दोषी बचकर निकल गए।

                  चारपारा एनिकट घटिया कार्य और गुणवत्ताहीनता का शिकार हुआ है। एनिकट टूटने की जानकारी के साथ वस्तुस्थिति के बारे में मंत्री को बता दिया हूं। पाण्डेय ने कहा कि एनिकट निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। मामले को विधानसभा में उठाउंगा। गंभीरता से सदन में सबके सामने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करूंगा। पाण्डेय ने कहा कि इस बार कोई भी दोषी नहीं बचेगा। उसे हर हालत में जेल जाना ही होगा।

          चाटापारा निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ जलसंसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यपालक अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी उप अभियंता समेत इंजीनियर नेता शैलेन्द्र जायसवाल दीपांशु श्रीवास्तव विनय शुक्ला समेत कई लोग मौजूद थे।

close