पुलिस कप्तान ने जवानों को किया उत्साहित..कराया रेनकोट वितरण.. बताया..आसानी से होगी पहचान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-बारिश के दिनों में अपने कर्त्वयों को बेहतर तरीके से अंजाम दे सके..इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस कप्तान ने यातायात जवानों के बीच रेनकोट का वितरण किया। पुलिस कप्तान ने पांचों थानों में तैनात जवानो को भी रेन कोट बांटा। साथ ही पुलिस कप्तान ने सभी जवानों के उत्साह की जमकर तारीफ भी की है।
 
                          एक दिन पहले पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने यातायात पुलिस जवानों के बीच रेनकोट का वितरण किया। बारिश काल को ध्यान में रखते हुए पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रोहित कुमार बघेल यातायत प्रभारी को सभी जवानों के लिए डकबैक का रेन कोट दिया। साथ ही पांचो थानों में तैनात पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों में भी  बारिश से बचाव को लेकर रेनकोट बांटा है।
 
            पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि बारिश कॉल में  यातायात पुलिस जवान और अधिकारी चौक-चौराहों पर मस्तैदी के साथ अपने कर्त्व्यों का निर्वहन कर रहे हैं। बरसात के चलते उन्हें कई प्रकार की समस्या से सामना करना पड़ रहा है। इस बात को ध्यान में रखकर ही यातायात में तैनात सभी पांचों थानों के निरीक्षको,उप निरीक्षको, सहायक उप निरीक्षको , प्रधान आरक्षकों, आरक्षको जवानों और सैनिकों को अच्छी गुणवत्ता वाली रेलकोट को 150 की संख्या में बांटा गाय है।
 
                   पुलिस कप्तान ने कहा कि चौक-चौराहों पर बारिश काल में चौक चौराहों में तैनात सभी जवान अब रेनकोट के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी को भी रेनकोट दिया गया है।रेनकोट के पीछे ट्रैफिक पुलिस लिखा है। इससे आमजन को भी ट्रैफिक पुलिस के जवान और अधिकारियों की पहचान हो सकेगी। 
TAGGED:
close