बिलासपुर— जिले में कोरोना मरीजों की संख्या दिनो दिन बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को जिले में कुल 215 मरीजों की रिपोर्ट सामने आयी है। आंकड़े काफी डरावने हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि टेस्ट भी रिकार्ड स्तर पर किया जा रहा है। वहीं अकेले निगम क्षेत्र में कुल 176 मरीजों की पहचान हुई है। इसके बाद बिल्हा में सर्वाधिक 15 मरीजों की संख्या सामने आयी है।
बुधवार को जिले का कोरोना रिपोर्ट काफी डरावना है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पहली बार जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 215 को पार कर गयी है। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग ने यह भी दावा किया है कि टेस्ट की संख्या में बृद्धि हुई है। जिसके चलते मरीजों की संख्या बढ़ी हुई दिखाई दे रही है।
रिपोर्ट के अनुसार 215 में सर्वाधिक कोरोना मरीज निगम क्षेत्र में दर्ज किए गए हैं। बिलासपुर निगम क्षेत्र में बुधवार को पुराना रिकार्ड तोड़ते हुए कुल 176 मरीज सामने आए हैं। जबकि बिल्हा में 15 का आकड़ा दर्ज किया गया है। कोटा में 12 मरीज मिले है। वहीं बोदरी नगर पंचायत मरीजों की संख्या दो है। मस्तूरी में 6 और तखतपुर ब्लाक में कोरोना पाजीटिव की संख्या 5 है।
रिपोर्ट में नाबालिग युवकों और बच्चों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। गंभीर मरीजों को एम्स और कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि सामान्य मरीजों का जगह जगह बनाए गए कोविड मरीजो के लिए बनाए गए आपात अस्पतालों में इलाज चल रहा है।