विश्वजीत भौमिक बैंक धोखाधड़ी मामला..फिर एक आरोपी गिरफ्तार.. न्यायालय में पेश हुआ आरोपी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–पुलिस ने विश्वजीत भौंमिक बैंक ठगी मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक  मैनेजर रवि पटनायक पिछले एक साल से  फरार चल रहा था। आरोपी ने लाखों रूपए की रकम मिली भगत कर फर्जी लोन के सहारे विश्वजीत भौमिक दिलाया था। बताते चलें कि मुख्य आरोपी विश्वजीत भौमिक उसकी पत्नी रूमा भौमिक और तात्कालीन बैंक मैनेजर राकेश शर्मा को गिरफ्तारी हो चुकी है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

            सिरगिट्टी पुलिस  के अनुसार मामले में प्रार्थी किशोर साहू पिता उमेन्द्र राम साहू ने लिखित शिकायत की थी कि वह एबी फासनर नट फैक्ट्री में सुपरवाइजर का काम करता था। फैक्ट्री में साल 2000 से जुड़ा था। फैक्ट्री का मालिक विश्वजीत भौमिक है। फैक्ट्री पिछले तीन साल से बन्द हो जाने के बाद वह विश्वजीत भौमिक के उड़ान माइक्रो फाइनेन्स सुभाष काम्पलेक्स में काम करने लगा। 

                   प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि साल 2012 में एक दिन विश्वजीत भौमिक ने बुलाकर कहा कि उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक खुलवा दिया। खाते खुलवाते समय भौमिक ने बताया कि खाते में उसका रूपया आएगा। समय समय पर निकालता रहेगा। विश्वास जाहिर करते हुए इस बात की उसने अनुमति भी दी। प्रार्थी के अनुसार साल 2017 में कुछ अंग्रेजी दस्तावेजों पर भौमिक ने दस्तखत लेकर पंजाब नेशनल बैंक में जमा किया। 5 अगस्त 2017 को उसके खाते में 8 लाख 95 हजार से अधिक रूपए जमा हुए। भौमिक ने हमेशा की तरह सभी रूपए निकाल लिए। 

                  प्रार्थी ने बताया कि वह कम पढ़ा लिखा है। अंग्रेजी दस्तावेजों में वह क्यों दस्तखत कराया इस बात की  उसे जानकारी नहीं थी। लेकिन उसने कभी कोई बैंक गारंटी नही दिया है। विश्वजीत भौंमिक ने सिरगिट्टी स्थित एबी फोरजिंग फैक्ट्री में पार्टनर बनाने के नाम पर अंग्रेजी में लिखे दस्तावेजों में दस्तखत लिया था।  इसके अलावा उसने कई अन्य लोगों से भी अंग्रेजी दस्तावेजों पर दस्तखत लिया था। सबको फैक्ट्री में पार्टनर बनाने की बात कही थी।

                       किशोर साहू ने सिरगिट्टी पुलिस को बताया कि विश्वजीत भौमिक ने छल कपट कर उसके नाम से बैंक ऋण लिया है। इसकी जानकारी उसे नहीं थी। इसलिए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद प्रकरण में पंजाब नेशनल बैंक से रूपया धोखाध़ड़ी करने के आरोप में रवि पटनायक को साकेत अपार्टमेन्ट अग्रसेन चौक से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। 

 

close