यात्री बस पलटने से 10 लोग घायल.. आमाडोव की घटना..दुर्ग से जा रही थी इलाहाबाद..IG काबरा ने बताया मौके पर पहुंची पुलिस..सभी लोग सुरक्षित

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
फाइल फोटो

बिलासपुर—दोपहर को केवंची के पास स्थित आमाडोव गांव के पास यात्रियों से भरी बस पलटने की खबार है। बताया जा रहा है कि कैपीटल कम्पनी की बस यात्रियों को लेकर दुर्ग से इलाबाद जा रही थी। रपटा के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। आईजी दीपांशु काबरा ने बताया कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। कुछ लोगों को जरूर हल्की चोट पहुंची है। जिनका समय पर प्राथमिक उपचार किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          बड़ी खबर है.. दोपहर दो तीन बजे के बीच दुर्ग से इलाहाबाद व्हाया बिलासपुर जा रही है बस केवंची के पास आमडोव में पलट गयी है। बस की रफ्तार तेज होने के कारण रपटा के पास बस अनियंत्रित होकर नीचे गिर गयी। बस में कितने सवारी थे..फिलहाल इसकी पुख्ता जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है। बताया जा रहा है कि बस पलटने से सवार यात्रियों में 10 लोगों को चोट पहुंची है। लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आयी है।

                 मामले में आई जी दीपांशु काबरा ने बताया कि बस पलटने की जानकारी मिलते ही गोरेला थाना से पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गयी। फिलहाल जानकारी मिली है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आयी है। खतरे की कोई बात नहीं है। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं।

                गौरेला थनेदार ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। फिलहाल टीम घटना स्थल से लौटकर नहीं आयी है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार सभी लोग सुरक्षित हैं।      

close