प्रतिबंधित दवा के साथ आरोपी गिरफ्तार..एनडीपीएस का अपराध दर्ज..न्यायालय में किया गया पेश

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर मरीमाई मंदिर के पास मगरपारा रोड में रेड कार्रवाई की है। नशे के रूप में प्रयोग किए जाने वाली प्रतिबंधित दवाओं के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम कौशर अली पिता जुम्मन अली है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               सिविल लाइन पुलिस के अनुसार रेड कार्रवाई में आरोपी के पास से सफेद कपडे का थैला बरामद किया गया। छानबीन में थैले के अन्दर नाइट्रोसोम की 10 स्ट्रिप कुल 170 गोलियों को जब्त किया गया। इसके अलावा 8 सीलबन्द सिरप भी पाया गया। पुलिस ने आरोपी से एक नग मोबाइल भी जब्त किया है।

                 सिविल लाइन पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी नशा करने वालों को प्रतिबंधित दावाइयों को बेचता है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से 21150 रूपए नगद पाए गए हैं। एनडीपीएस एक्ट का अपराध कर आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

close