घोषणा करने से विकास नहीं होता..यहां सरकार तो कंगाल है.. बृजमोहन ने कहा ..बेपटरी हुई कानून व्यवस्था.. कांग्रेस ने आयातित प्रत्याशी मैदान में उतारा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 
बिलासपुर—-भाजपा के वरिष्ठ नेता  पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस मतदान से पहले ही मरवाही चुनाव हार चुकी है। हम मरवाही चुनाव में कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। जनता को लुटेरी सरकार की असलियत बताएंगे। सिर्फ घोषणाओं से कुछ नहीं होने वाला है। विकास के लिए खजाना भरा होना चाहिए। लेकिन यहां सरकार तो कंगाल हो चुकी है। 
 
           रायपुर से मरवाही रवाना होने से पहले पूर्व मंत्री भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल  बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। उन्होने पत्रकारों से बातचीत की। बृजमोहन ने बताया कि कांग्रेस मतदान से पहले ही हार मान ली है। छोटे से विधानसभा में 8 मंत्रियों और 50 विधायकों की तैनाती से जाहिर हो गया है कि कांग्रेस संभावित हार से डर गयी है। खुद मुख्यमंत्री पिछले 3 माह से घोषणाओं की झ़ड़ी लगा दिए हैं। उद्घाटन, शिलान्यास कर रहे हैं। सरकार चुनाव जीतने के लिए सारे हथकन्डे अपना रही है। 
 
          जोगी की जाति मामले में बृजमोहन ने कहा कि चुनाव लड़ने की सबको स्वतंत्रता है। चुनाव के समय जाति मुद्दा उठाना ठीक नहीं। इस दौरान पूर्व मंत्री ने साफ इंकार किया कि भाजपा जोगी कांग्रेस को पर्दे के पीछे सहयोग कर रही है।
 
                      कांग्रेस सरकार ने मरवाही को जिला बनाया। विकास के लिए सौगातों की बौझार भी किए हैं। क्या इसका फायदा सरकार को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। बृजमोहन ने कहा कि सरकार कंगाल हो चुकी है। 2500 रुपये में धान खरीदने का वादा था..अब तक राशि किसानों के खाते में नहीं पहुंची है। जबकि अगली फसल कटने को तैयार है। यही कारण है कि सरकार धान नवम्बर की जगह दिसम्बर में खरीदने की सोच रही है। पंचायतों, नगर पंचायतों में विकास कार्यठप है। जब जीते हुए स्थानों पर विकास कार्य नहीं हो रहे हैं तो मरवाही में सरकार क्या काम करा लेगी। सिर्फ घोषणा  से कुछ नहीं होना है। योजनाओं के लिए रूपए चाहिए..जो सरकार के पास है नहीं। 
 
                   बृजमोहन ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। सूरजपुर में एक सप्ताह के भीतर बलात्कार के 6 मामले सामने आ चुके हैं। प्रदेश में 6 माह के भीतर 1500 केस और 11 महीने में 2500 से अधिक दुष्कर्म की घटना हो चुकी है। प्रदेश में महिलायें, बच्ची, लड़कियां सभी लोग असुरक्षित हैं। आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ गया है। राजधानी अपराधियों का गढ़ हो चुका है। जनता में हाहाकार है। इन्ही सब मुद्दों को लेकर हम मरवाही की जनता के बीच जाएंगे।
      
               बृजमोहन ने संगठन में प्रत्याशी विरोध के सवाल कहा कि कोई विरोध नहीं है। हमारा प्रत्याशी स्थानीय है..और मजबूत है। हम ने आयातित प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है।जैसा की कांग्रेस पार्टी ने मरवही की जनता को आयातित प्रत्याशी दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close