81 अपराधियों पर कार्रवाई..पुलिस की धरपकड़ अभियान..बदमाशों में हलचल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिला और थाना स्तर पर अपराधियों के खिलाफ युद्धस्तर पर धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पूर्व में जारी स्थाई,  गिरफ्तारी वारंट समेत अन्य मामलों में गिरफ्तारी की जा रही है। अजमानतीय, जमानतीय मामलों में धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है।              
         
                 पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर थाना क्षेत्र में फरार प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। न्यायालय से जारीस्थाई वारंट, गिरफ्तारी वारंट की अधिक से अधिक तामिली पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर थाना स्तर के अधिकारियों की बैठक में अलग अलग टीम बनाकर अधिक से अधिक गिरफ्तारी और तामिल सुनिश्चित करने की बात कही गयी है।
 
          बिलासपुर पुलिस कप्तान से प्राप्त दिशा निर्देश पर एडिश्नल एसपी शहर  और ग्रामीण टीम बनाकर थाना स्तर पर जमानतीय और अजमानतीय अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने को लेकर विशेष कार्रवाई की जा रही है।
 
थाना प्रभारियों ने स्थाई , वारंटी वारंट तामिल किया
 
              एडिश्नल एसपी शहर उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर अब तक कमोबेश सभी थानों ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई सख्त की है। थाना सिटी कोतवाली से 18 स्थाई वारंट 6 आरोपियों की गिरफ्तारी अजमानतीय और  जमानतीय अपराध पर 2 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाही की गयी है। थाना सिविल लाइन ने 15 आरोपियों पर जमानती और अजमानतीय अपराध पर गिरफ्तारी किया है। थानां तोरबा से 1 स्थायी वारंट 3 जामनतीय अजमानतीय पर कार्यवाही हुई। बिल्हा 1 स्थायी वारंट 1 जमानतीय अपराध पर कार्यवाही की गयी है। थानां हिर्री में 1 जमानतीय की गिरफ्तारी की कार्रवाई हुई है।  थाना सीपत में भी एक अजामनतीय अपराध पर एक्शन लिया गया है।
 
         थाना चकरभाटा  1 स्थायी वारंट 8 की जमानतीय/अजमानतीय लोगो पर कार्यवाही हुई है। थानां रतनपुर से 3 जमानतीय अपराध पर काम किया गया है। थाना तखतपुर से 1 स्थायी वारंट, बेलगहना से 1 स्थायी वारंट, थाना मस्तूरी से 05 स्थायी वारंट और 14 जमानतीय अपराधियों पर कार्यवाही की गई है। उमेश कश्यप ने बताया कि कुल 28 स्थायी वारंट 53 जमानतीय/अजमानतीय अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close