पकड़ाया मोटरसायकल चोर गिरोह.. मोबाइल पर भी करता था हाथ साफ..5 आरोपियों से लाखों का सामान बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- पुलिस ने मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस को पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि पकड़े गए आरोपी मोबाइल पर भी हाथ साफ किया करते हैं। मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से जब्त मोटरसायकल और मोबाइल की कीमत करीब साढ़े चार लाख रूपयों से अधिक है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर इन दिनों जिला स्तर पर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सरकन्डा थाना पुलिस को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति मोटरसायकल बेचने की फिराक में सीपत चौक में घूम रहा है। खबर लगते ही आरोपी को पकड़ने एक टीम का गठन किया गया। जैसी ही टीम मौके पर पहुंची संदिग्धों ने भागना शुरू कर दिया। इसके बाद टीम के जवानों ने भाग रहे आरोपियों को दौड़कर पकड़ा।

                                        एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम दीपक श्रीवास, सूरज ऊर्फ मार्टिन ठाकुर, मदन राठौर, ओम दुबे, आशुतोष तिवारी बताया। मौके पर सूरज ऊर्फ मार्टिन ठाकुर के कब्जे से एक एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 एबी 2495 को बरामद किया गया। आरोपी मदन राठौर  के पास  से पुलिस ने एक नग मोटरसायकल क्रमांक सीजी 04  एलसी 1276 को बरामद किया।

            उमेश कश्यप ने जानकारी दी कि पकड़े गए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ के दौरान अलग अलग स्थानों से चार मोटरसायकल के अलावा मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी दीपक श्रीवास निवासी चांटीडीह के घर से एक स्कूटी सीजी 10 एबी 7711 बरामद किया गया। इसी तरह आशुतोष तिवारी के घर से एक एक्टिवा, एक हीरो मोटरसायकल और एक मोबाइल को कब्जे में लिया गया। 

                   आरोपी ओम दुबे की निशानदेही पर घऱ में छिपाकर रखे गए एक होंडा साइल दो मोबाइल  को बरामद किया गया।  इस तरह कार्रवाई के दौरान पकड़े गए पांचो आरोपियों के पास कुल 6 मोटरसायकल और तीन मोबाइल को जब्त किया गया। बरामद सामान की कुल कीमत करीब साढ़े चार लाख रूपयों से अधिक है। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया हैष।  गया।

                      

close