दिल्ली पुलिस की EOW ने सिंगर सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज की FIR; धोखाधड़ी का लगा आरोप

Shri Mi
2 Min Read

दिल्ली-पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में एक FIR दर्ज की है। बता दें, सपना के अलावा इस FIR में अन्य लोगों के नाम दर्ज हैं। बता दें, अब सपना चौधरी को जल्द ही पुलिस के सामने इस मामले में पेश होना पड़ेगा। पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। खबरों के मुताबिक सपना पर IPC की धारा 420, 120 B, 406 लगाई गई है। बता दें, सपना ‘बिग बॉस’ में भी आ चुकी हैं। साथ ही वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस खूब पंसद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनके खूब वीडियो और फोटो भी वायरल होते हैं। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

वहीं कुछ दिनों से हरियाणवी सिंगर और डांसर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे उनके फैंस खूब पंसद भी कर रहे हैं। बता दें कि सपना चौधरी इस वीडियो में बोल तेरे मीठे मीठे गाने पर गजब का डांस कर रही हैं। जिसे देखकर उनके फैंस तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को त्रिमूर्ति कैसेट्स यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया था। जिसे तीन करोड़ 66 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

गौरतलब है कि सपना चौधरी का इस समय स्टेज शो के लिए काफी डिमांड है। वह अपने डांस के बदौलत अपने फैंस के दिलों में राज करती है। सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा की ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ की थी। धीरे-धीरे वह अपने डांस के बदौलत इतनी फेमस हो गई कि उन्हें हरियाणा के बाहर भी स्टेज शो करने के लिए बुलाया जाने लगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close