बिलासपुर—- एक मार्च 2021 को शायद ही कभी बिलासपुर की जनता आने वाले समय तक भूलेगी। इतिहास के पन्नों में 1 मार्च हमेशा हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। पहली बार बिलासपुर से दिल्ली के दो उड़ाने हुई। पहला विमान पैंतालिश यात्रियों के साथ जबलपुर से होकर बिलासपुर पहुंचा। पहले विमान के उडाने के ठीक आधे घण्टे बाद 45 यात्रियों को लेकर दिल्ली से प्रयागराज होकर चकरभाठा की धरती पर दुसरा विमान उतरा। पहले विमान की ही तरह दूसरे विमान का भी स्वागत वाटर कैनन, ठोल ताशों के अलावा पुष्प वर्षा के साथ किया गया।
जैसे ही दूसरा विमान प्रयागराज से बिलासाा दाई एअरपोर्ट पर उतरा..एक बार फिर बिलासपुरवासियों के झूमने की बारी थी। क्या कांग्रेसी और क्या भाजपाई सभी ने एअरपोर्ट से उतरने वाले यात्रियों का फूल बरसाकर स्वागत किया। अटल श्रीवुास्तव, विजय केशरवानी, पमोद नायक ने ठोल ताशा बजाकर थिरकते हुए खुशियों को जाहिर किया। यात्रियों पर सुदीप श्रीवास्तव ने भी फूलों की बरसात करक भावनाओं को जाहिर किया।
प्रयागराज से बिलासपुर उतरने वाले यात्रियों में कांग्रेस नेता पंकज सिंह, आशीष सिंह,आदि दुबे, सन्दीप वाजपेयी, विजय सिंह ,शलभ वर्मा और नवीन साहू भी थे। कांग्रेस नेताओं का बिलासपुर एअरपोर्ट पर भाजपा समेत कांग्रेसी दिग्गजों ने किया।
अपने यात्रा अनुभवों को साझा करते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव पंकज सिंह ने बताया कि कई बार विमान यात्रा का मौका मिला और किया भी। लेकिन जितने खुशी आज मिली.. शायद ही कभी मिली हो। सबसे पहले हमारी टीम का प्रयागराज में केक और गुलाब के फूलों से स्वागत किया गया। खुद मंत्री और महापौर ने विमान तल पर टिकट काट कर दिया। पंकज ने बताया कि विमान में कुल 43 यात्रियों ने उडान का आनन्द लिया।
पंकज सिंह ने अनुभवों को साझा करते हुए कहा हमारा दो बार सम्मान हुआ। पहले एलाहाबाद में दिल्ली से विमान पहुंचते ही वाटर कैनन से विमान का स्वागत किया गया। इसके बाद बिलासपुर पहुंचने पर वाटर केनन से विमान को सम्मानित किया गया। अपनी धरती पर इस प्रकार का सम्मान..कल्पना से परे है। चकरभाठा विमानतल पर जब अपने लोग ढोल ताशों के साथ सम्मान करते नजर आए तो आंखें भर आयी। आज पूरे विलासपुर में जश्न का महौल है। इसकी कल्पना हमने एलाहाबाद में कर लिया था। अब आखों से देख रहा हूं।
पंकज ने बताया कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। जनघोषणा पत्र की तैयारी को लेकर कांग्रेस की टीम उत्तरप्रदेश गयी थी। आशीष अवस्थी ने कहा कि प्रयागराज से बिलासपुर की विमान यात्रा ने हमें गर्व का अहसास कराया है। विमान से उतरते ही हमने महसूस किया कि दुनिया का यदि सबसे सुन्दर कोई शहर है..तो उसका नाम हमर बिलासपुर है।