खाली बाल्टी लेकर बहतराई वासी पहुंचे निगम कार्यालय..मेयर ने अधिकारियों को किया तलब.पानी टैंकर किया रवाना

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— महीनो से बिजली पानी और सफाई व्यवस्था को लेकर परेशान बहतराई स्थित आईएचएसडीपी कालोनी वासी खाली बाल्टी लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इसके बाद सैकड़ों लोग निगम कार्यालय पहुंचकर आक्रोश जाहिर किया। मामले की जानकारी के बाद मेयर रामशरण यादव ने तत्काल निगम अधिकारियों को तलब किया। फौरी राहत देते हुए पानी से भरे टैंकर को कालोनी के लिए रवाना किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   बहतराई स्थित आईएचएसडीपी कालोनी के सैकड़ों लोग खाली बाल्टी लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। अपनी बातों को प्रशासन के सामने पेश करने के बाद नाराज लोग निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी के बाद नाराज लोगों से मेयर रामशरण ने संवाद किया।

            परेशान कालोनी वासियों ने बताया कि सरकार ने तीन साल पहले हम सभी को गोंडपारा से विस्थापित बहतराई में शिफ्ट किया। बेहतर व्यवस्था नहीं होने के बाद भी लोगों ने जर्जर मकान में रहना मंजूर किया। 

                  नाराज ग्रामीणों ने मेयर को बताया कि पिछले एक महीने से कालोनी में पानी नहीं आता है। मामले को लेकर कई बार कलेक्टर और निगम प्रशासन को बताया गया। बावजूद इसके कालोनीवासियों को आज तक पानी के लिए दूर दूर तक भटकना पड़ रहा है। 

                          ग्रामीणों बताया कि आईएचएसडीपी कालोनी में कुल 9 ब्लाक हैं। यहां करीब 250 से अधिक परिवार रहता हैं। पिछले एक महीने से पानी नहीं मिलने के कारण कमोबेश सभी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली व्यवस्था भी ठीक नहीं है। सफाई के नाम पर कालोनी में कचरों का ढेर जहां तहां देखा जा सकता है। नालियां बजबजा रही है। और हमें स्मार्ट सिटी का झांसा दिया जा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। 

                कालोनी वासियों ने कहा कि जब तक हमारी समस्या दूर नहीं होती है तब तक निगम कार्यालय में ही रहेंगे।  

         मामले की जानकारी के बाद मेयर ने तत्काल अधिकारियों को तलब किया। हालात का जायजा लेने अधिकारियों को मौके पर भेजा। इसके अलावा पानी से भरे टैंकर को भी रवाना किया।

             मेयर राम शरण ने बताया कि आईएसएसडीपी कालोनी का पम्प बिगड़ गया है। आज ही उन्हें जानकारी मिली है। पम्प को तत्काल दुरूस्त करने अधिकारियों को कहा गया है। स्थानीय लोगों की समस्याओं को 24 घण्टे के अन्दर सुलझा लिया जाएगा।

               मेयर ने कहा स्थानीय लोगों की समस्या का जायजा लेने शनिवार को कालोनी जाएंगे। इस दौरान निगम अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

close