कांग्रेस की वर्चुअल बैठक..पुनिया और मुख्यमंत्री करेंगे संबोधित..विजय ने बताया..कलेक्टर से हुई बातचीत..कांग्रेस का 1-1 कार्यकर्ता करेगा सहयोग

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—प्रदेश कांग्रेस कमेटी शुक्ला ने जिले के सभी अध्यश्रों को पत्र लिखकर कोरोना काल में जिला प्रशासन की व्यवस्था को यथा संभव मदद करने को कहा है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि सभी पदाधिकारी, आनलाइन वर्चुअल बैठक में शिरकत करेंगे। बैठक को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद मंत्रीगण के अलावा सभी विधायक संबोधित करेंगे। इस दौरान संगठन समेत प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी।
 
                 जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि कांग्रेस कमेटी के पत्र में बताया गया कि बैठक में कोरोना काल के दौरान उपजी परिस्थियों को लेकर बड़े नेता जरूरी दिशा निर्देश देंगे। पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी संस्था है। इसका नाता स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन समेत त्याग सेवा भावना से भी है।
 
        पिछले साल की तरह एक बार फिर एकजुटता से कोरोना काल में सभी कोरोना जरूरत मंदों को तक हाथ बढ़ाना है। महामारी के रोकथाम और पीड़ितों की सेवा में जिला प्रशासन के समर्थन में तन मन धन से योगदान देना है। 
 
                       सख्त निर्देश भी दिया गया है कि लोगों के साथ ही खुद को भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करना है। सरकार की योजनाओं और जनहित में उठाए गए कदमों तक जन जन तक पहुंचाना है। लोगों के बीच यथा संभव सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के साथ मास्क सेनेटाइजर का वितरण करते हुए अन्य सभी प्रकार का मदद भी करना है।
 
वर्चुअल बैठक में दिग्गज होंगे शामिल   
        
             विजय केशरवानी ने जानकारी दी कि अपरिहार्य कारणों से 11 अप्रैल को होने वाली वर्चुअल बैठक अब 12 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया ,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,  प्रदेश अध्यक्ष  मोहन मरकाम शिरकत करेंगे। बैठक में इसके अलावा सभी सांसद , मंत्रीगण, विधायक, मुख्यमंत्री के सलाहकारगण,प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रदेश पदाधिकारी , जिलाक, शहर, ग्रामीण अध्यक्षों के अलावा सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग के अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।
 
कलेक्टर से सम्पर्क..सहयोग का आश्वसन
    
      विजय ने बताया कि यद्यपि कोरोना संक्रमण के बाद उपजी परिस्थियों को लेकर कलेक्टर डॉ. मित्तर से मुलाकात होती रही है। पीसीसी के निर्देश पर तत्काल कलेक्टर से फोन के माध्यम से सम्पर्क किया। इस दौरान संगठन की तरफ से कलेक्टर को आश्वासन दिया है कि कोरोना पीड़ितों के लिए उठाए गए सभी जरूरी उपायों को लेकर समर्थन और सहयोग के लिए संगठन का एक एक कार्यकर्ता पूुरी तरह से समर्पित है। 
 
ब्लाक कमेटियों को दिया निर्देश
               विजय ने बताया कि प्रदेश इस समय गंभीर परिस्थियों से गुजर रहा है। लोग कोरोना के चलते हताश और परेशान है। लेकिन बताना जरूरी है कि भूपेश सरकार हल पल हर दम प्रदेश के एक एक नागरिकों के साथ है। संगठन के कार्यकर्ता जरूरत मंंदों के घर पहुंचेंगे। इसके लिए जिले के सभी ब्लाक अध्यक्षों  जनसेवा के लिेए तन मन धन से कमर कसकर तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।  

Join Our WhatsApp Group Join Now
close