पति से परेशान पत्नी ने लगाई छलांग..अरपा नदी से सुरक्षित निकाला गया..इलाज के बाद भेजा गया घर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- दोपहर को अरपा नदी में छलांग लगाने वाली महिला को जनसामान्य के सहयोग से बचा लिया गया है। महिला को मामूली चोट पहुंची। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने समझाइश के बाद घर जाने दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  जानकारी देते चलें कि दोपहर को एक महिला इंदिरा सेतु से अरपा  नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान इस मंजर को ट्रेफिक पुलिस  ने देख लिया। आनन फानन में मामले की जानकारी एडिश्नल एसपी को दिया। मौके पर फिर पुलिस जवान पहुंच गये।

                           चूंकि महिला ने छलांग पानी में लगाया था। इसलिए उसे गंभीर चोट नहीं पहुंची है। पुल के नीचे कुछ लोग मछली मार रहे थे। लोगों ने महिला को तुरन्त बाहर निकाला। पुल के नीचे खम्बे के प्लेटफार्म पर लिटाकर रखा। इसके बाद पुलिस महिला को लेकर अस्पताल पहुंची। जांच पड़ताल के दौरान महिला को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं पहुंचना पाया गया।

               एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि महिला का नाम रजिया बेगम उम्र 25 साल है। पति का नाम वकील खान है। महिला चांटीडीह की रहने वाली है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि पति से उसका विवाद हो गया। इसलिए जान देने की नीतय से पुल से छलांग दी है।

TAGGED:
close