सामने आया छद्म देश प्रमियों का चेहरा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

12767771_936813059749060_574677087_nबिलासपुर—जे.एन.यू. मामले में समर्थन करने वालों और राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ आज भाजपा पूर्व मण्डल ने गुरूनानक चौक में नुक्कड सभा का आयोजन किया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने राष्ट्रविरोधी तत्वों को जमकर आड़े हाथ लिया। मण्डल प्रतिनिधि उदय मजुमदार ने कहा कि, देश के अंदर राष्ट्र विरोधी ताकतों ने षडयंत्र पूर्वक देश में अराजकता का माहौल पैदा करने का प्रयास किया है। इसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           मजुमदार ने कहा कि देश के अंदर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी सड़क पर उतरकर छद्म देशप्रेमियों के चेहरे को बेनकाब करेगी। उन्होने कहा कि भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल आंतकवादियों का साथ देने वालें देश के दुश्मनों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

              इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष सुब्रत दत्ता ने जे.एन.यू. घटना पर तिखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, आंतकवादियों का साथ देने वाले तथा पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाले तथाकथित राष्ट्र विरोधी लोगों का असली चेहरा अब सामने आ चुका है। भारत मां के पीठ में छुरा भोकने वाले गद्दारों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। सत्ता पाने की चाह में देश के साथ गद्दारी करने वालों को जनता पहचान चुकी है।

                 छद्म देशप्रेमियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि इनका स्थान सलाखों के पीछे है। इस मौके पर नगर भाजपा पूर्व मण्डल के मण्डल प्रतिनिधि उदय मजुमदार, मण्डल अध्यक्ष सुब्रत दत्ता, उपाध्यक्ष शेखर पाल, उमेश यादव, दौलत विधानी, महामंत्री राकेश लालवानी, पार्षद वल्लभ राव, मोती गंगवानी, बसंत पटेल, रेणुका नगपूरे, समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close