तीन साल बाद पकड़ाया आबकारी सुपरवाइजर .लाखों रूपए लेकर था फरार.सिंगरौली में गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- पुलिस ने तीन साल पहले सरकार का लाखों रूपए लेकर फरार आरोपी को सिंगरौली मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी सुपरवाइजर का नाम भरत भुवन सिंह है।आरोपी को गिरफ्तारी के बाद आईपीसी की धारा 406, 408 के तहत अपराध दर्ज  कर जेल भेज दिया गया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    तारबाहर पुलिस के अनुसार 12 मई 2018 को आशीष मिश्रा ने लिखित शिकायत कर बताया कि वह इगल हंटर साल्यूशन लिमिटे़ड में काम करता है। तोरवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इगल कम्पनी का मदिरा दुकान व्यापार विहार में स्थित है। सुपरवाइजर भरत भुवन सिंह दुकान में सुपरवाइजर के पद पर काम करता है। भरत भुवन शराब बिक्री का 8 लाख 9 हजार से अधिक रूपया लेकर फरार हो गया है।

                अपराध दर्ज करने के बाद तोरवा पुलिस भरत भुवन की पतासाजी की। जानकारी नहीं मिलने पर मामले को सायबर सेल के हवाले किया गया। साइबरा सेल ने भरत भुवन को मोबाइल नम्बर ट्रेस के बाद सिंगरौली में होना पाया। जानकारी के बाद पुलिस कप्तान के निर्देश पर पुलिस टीम को आरोपी को गिरफ्तार करने सिंगरौली रवना किया गया।

                  पुलिस टीम ने ग्राम मझौली थाना मोरवा जिला सिंगरौली पहुंचकर घेराबन्दी कर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ के बाद आरोपी पर आईपीसी की धारा 406, 408 का अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।

close