बिलासपुर— सिविल लाइन पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सटोरियों के पास से पुलिस ने सट्टा पट्टी समेत नगद बरामद किया गया है।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन सटोरियों को धर दबोचा है।
सिविल लाइन पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि मंगला चौक बस स्टाप, राजीव गांधी चौक, अमेरी चौक में कुछ लोग सट्टा पट्टी काट रहे हैं। जानकारी मिलते ही टीम को रवाना किया गया। तीन सटोरियों को धर दबोचा गया। पकड़े गए तीनों आरोपियों का नाम सुरेश डान निवासी राजीव गांधी चौक, नवीन उर्फ पुरू तिवारी निवासी मंगला और अभिषेक पात्रे निवासी अमेरी है। तीनों के खिलाफ 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।
तोरवा पुलिस की कार्रवाई
सट्टेबाजों के खिलाफ तोरवा पुलिस ने कार्रवाई की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से नगद बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम सज्जाद खान निवासी नयापारा सिरगिट्टी, सकील खान निवासी पुराना निवासी पोस्ट आफिस है। आरोपियों के पास से हजारों रूपयों की सट्टापट्टी भी बरामद किया गया है।