अहमदाबाद।गुजरात पुलिस ने पंचमहाल जिले के एक रिसॉर्ट में शराब पार्टी पर दबिश देकर भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी समेत 21 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें 7 महिलाएं हैं। सोलंकी वही विधायक है जो 1 साल पहले राज्यसभा चुनाव में एंबुलेंस से मतदान करने पहुंचे थे। एसपी डॉ लीना पाटिल ने उनके पकड़ाने की पुष्टि की है। आरंभिक पुलिस जांच में पता चला है कि जुए में प्लास्टिक के सिक्के का प्रयोग हो रहा था। जबकि महिलाएं जुआ खेलने वालों को पत्ते और प्लास्टिक सिक्के देने का काम कर रही थी। पुलिस ने इन 21 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दबिश में करीब साढ़े तीन लाख भी बरामद किए गए हैं। साथ ही मोबाइल फोन और 5 कारें भी जप्त हुई है।
Join Our WhatsApp Group Join Now