अलग अलग ठिकानों ने जुआ सट्टा के आरोपी गिरफ्तार..कोचिया भी पकड़ाया..सामान बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सिरगिट्टी पुलिस को जुआरियों, सटोरियों और कोचिया के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। तीन अलग अलग प्रकरण में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कोचिया से शराब और जुआरियों सटोरियों से मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        एडिश्नल एसपी शहर उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर जुआरियों, सटोरियों और कोचियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिरगिट्टी पुलिस ने टीम बनाकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। 

                           उमेश ने बताया कि सिरगिट्टी पुलिस ने दबिश देकर गणेशन गर से राहुल कपूर को 6 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।  इसी तरह पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र तिफरा में  खुलेआम सट्टा खिला रहे यदुनन्दनगर निवासी अशोक टण्डन को धर दबोचा है। अशोक पर जुआ एक्ट का अपराध कायम किया गया। 

                  इसके अलावा मुखबीर की सूचना पर सिलपहरी में भी कार्रवाई की गयी है। पुलिस ने मरघटी के पास जुआ खेल रहे शिव प्रसाद निवासी सिलपहरी , मोहम्मद शहनवाज निवासी सिलपहरी, राजेश धुरी निवासी कोरमी, गोविन्द भार्गव, तारेश कुमार और शशि मलिक को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। 

close